[ad_1]

भारत बनाम अफगानिस्तान
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार किसी द्विपक्षीय टी20 सीरीज में आमने-सामने होंगी। भारत और अफगानिस्तान की टीम के लिए जून महीने में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए यह बेहतर अवसर है। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा। ऐसे में दोनों पारियों के दौरान ओस का असर देखने को मिल सकता है।
मोहाली में इन दिनों जबरदस्त ठंड है। शीत लहर के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा भी माना जा रहा है कि शीत लहर के कारण मैच रद्द भी हो सकता है। मोहाली में धुंध और कोहरे का भी असर देखने को मिल रहा है। अगर मैच के दौरान कोहरा हुआ तो खिलाड़ियों को समस्या होगी।
सूर्यास्त के बाद ओस पड़ने के आसार
आमतौर पर भारत के उत्तरी हिस्से में इस महीने के दौरान मैच नहीं रखा जाता है। अगर मुकाबला होता भी है तो वह दिन में ही खेला जाता है। अगर कोहरा ज्यादा हुआ तो कम दृश्यता के कारण मैच रद्द हो सकता है। मैच के दिन न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और सूर्यास्त के बाद भारी ओस पड़ेगी। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) प्रबंधन पिच पर ओस से निपटने के लिए तैयार है।
प्रमुख क्यूरेटर राकेश कुमार ने कहा, ”पीसीए सर्दियों में घरेलू मैचों की मेजबानी करता रहा है लेकिन वे दिन के दौरान आयोजित किए जाते हैं। शुक्र है कि पिछले दो-तीन दिनों में कोहरा कम हुआ है। जहां तक ओस की बात है तो ओस को दूर रखने के लिए हम आज से मैदान पर एस्पा केमिकल का इस्तेमाल करेंगे। अतीत में इसका सफलतापूर्वक उपयोग किया गया है। यह बहुत अच्छा है कि पीसीए को तीन महीने के भीतर एक और अंतरराष्ट्रीय खेल मिला है। 11 ग्राउंड्समैन की एक टीम खेल को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।”
टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनात, अजमतुल्लाह उमरजई, शरफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदीन नईब।
[ad_2]
Source link