Home World Japan Earthquake: आठ दिन बाद फिर हिल उठी जापान की धरती, होंशू में आया 5.8 रिक्टर स्केल का भूकंप

Japan Earthquake: आठ दिन बाद फिर हिल उठी जापान की धरती, होंशू में आया 5.8 रिक्टर स्केल का भूकंप

0
Japan Earthquake: आठ दिन बाद फिर हिल उठी जापान की धरती, होंशू में आया 5.8 रिक्टर स्केल का भूकंप

[ad_1]

Earthquake in Honshu province of Japan: जापान की धरती 8 दिन बाद फिर बड़े भूकंप से हिल उठी. पश्चिमी तट पर बसे होंशू प्रांत में मंगलवार दोपहर 5.8 रिक्टर स्केल का भूकंप आया. इस भूकंप से हुए जान-माल के हादसे की अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इससे पहले 1 जनवरी को विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें सैकड़ों घर ढह गए थे. 

पिछले 8 दिनों से बार-बार आ रहे भूकंप

बताते चलें कि जापान में पिछले 8 दिनों से रह-रहकर भूकंप के झटके आ रहे हैं. वहां पर नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को भयानक भूकंप आया था. उस भूकंप की तीव्रता 7.6 रिकअटर स्केल रही थी. वह भूकंप इतना विनाशकारी था कि जापान में सैकड़ों घर भरभराकर ढह गए. साथ ही तमाम दुकानें और शोरूम खत्म हो गए.

1 जनवरी के भूकंप में गई 126 लोगों की जान

उस भूकंप से कई इलाकों में सड़कों बीच में धंस गई थी, जिसके चलते रोड पर जा रही गाड़ियां उनमें धंस गई थीं. 1 जनवरी के भूकंप में अब तक 126 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस भूकंप के बाद जापान में सुनामी आने की चेतावनी जारी की गई थी हालांकि वह टल गई.

अब फिर से कांप उठी जापान की धरती

इस भयानक भूकंप के बाद जापान में इस रविवार यानी 7 जनवरी को फिर भूकंप आया. इस भूकंप की तीव्रता 5 रिक्टर स्केल रही थी. हालांकि उसमें किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई. अब 8 दिन बाद जापान में फिर से धरती कांपी है. इस बार भूकंप की तीव्रता 5.8 रिक्टर स्केल रही है. इस भूकंप में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की अभी डिटेल नहीं मिली है. जापान सरकार ने लगातार आ रहे भूकंपों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा है.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here