[ad_1]

कमलनाथ और मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल)
– फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कमेटियों का गठन किया है। जबकि प्रत्येक लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस पार्टी ने कोऑर्डिनेटर की भी तैनाती कर दी है। इन सभी कोऑर्डिनेटर से पार्टी ने इलाकों में रहकर लोकसभा चुनाव के नजरिए से प्रत्याशियों के चयन समेत आगे की रणनीति पर काम करने का निर्देश दिया है। पार्टी के रणनीतिकारों के मुताबिक भाजपा के पन्ना प्रमुखों जैसी माइक्रोलेवल पर की जाने वाली तैयारियों को भी उनकी प्लानिंग अब टक्कर देकर आगे बढ़ेगी। पार्टी का मानना है कि इस तरह की तैयारियों से उनकी पार्टी ने लोकसभा चुनावों की मजबूत फील्डिंग सजानी शुरू कर दी है।
कांग्रेस में लोकसभा चुनावों के लिहाज से अलग-अलग राज्यों में प्रमुख कमेटियों का गठन कर दिया है। पार्टी ने देश के सभी राज्यों की लोकसभा सीटों पर अपने कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति कर दी। जानकारी के मुताबिक यह सभी नियुक्तियां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति के साथ हुई है। पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि देश के सभी राज्यों की लोकसभा सीटों पर कोऑर्डिनेटर वहां पर पार्टी की रणनीति के लिहाज से लोकसभा चुनावों की तैयारी को अमली जामा पहनाएंगे। इस कड़ी में कांग्रेस ने चुनावी तैयारी के लिए वॉर रूम का गठन किया। इसके अलावा पार्टी ने पब्लिसिटी कमेटी का भी गठन कर लोकसभा चुनाव में अपनी मजबूत दावेदारी के लिए पार्टी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी। इसके अलावा राज्यों में प्रदेश इलेक्शन कमेटी के साथ-साथ पॉलिटिकल अफेयर कमेटी का भी गठन कर पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिहाज से अपनी तैयारियों के सभी कील कांटे दुरुस्त किए हैं। पार्टी की पूरी कोशिश है कि लोकसभा चुनाव के लिए पूरी फील्डिंग पहले से ही सजा ली जाए।
दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने बीते विधानसभा चुनावों के परिणाम के तुरंत बाद लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए कसरत शुरू कर दी। कांग्रेस पार्टी के नेताओं की माने तो जिस तरीके की तैयारी भारतीय जनता पार्टी पन्ना प्रमुखों के लिहाज से करती है उससे ज्यादा मजबूत तैयारी के साथ उनकी पार्टी ने अपनी रणनीति को जमीन पर उतरना शुरू कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता कहते हैं कि सभी राजनीतिक दलों की अपनी तैयारी होती है।
[ad_2]
Source link