Home World PM ने तिमोर लेस्ते के राष्ट्रपति के साथ स्वास्थ्य-ऊर्जा समेत कई मुद्दों पर की चर्चा, करेंगे बाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 का उद्घाटन

PM ने तिमोर लेस्ते के राष्ट्रपति के साथ स्वास्थ्य-ऊर्जा समेत कई मुद्दों पर की चर्चा, करेंगे बाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 का उद्घाटन

0
PM ने तिमोर लेस्ते के राष्ट्रपति के साथ स्वास्थ्य-ऊर्जा समेत कई मुद्दों पर की चर्चा, करेंगे बाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 का उद्घाटन

[ad_1]

PM Modi Visit Gujarat : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस होर्ता के साथ मंगलवार यानी 9 जनवरी को द्विपक्षीय बैठक की जिसमें स्वास्थ्य, पारंपरिक चिकित्सा, ऊर्जा, आईटी, फिनटेक और क्षमता निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा हुई. बता दें, भारतीय विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है, कि मोदी सोमवार रात यानी 8 जनवरी को अहमदाबाद पहुंचे थे. बताया जा रहा है, कि प्रधानमंत्री मोदी वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. ऐसे में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक (गिफ्ट) सिटी आने वाले वर्षों में दुनिया के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्रों में से एक बनने के लिए तैयार है. 

 

10वें संस्करण का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन’ के 10वें संस्करण के उद्घाटन से एक दिन पहले मंगलवार सुबह विश्व के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने के लिए गांधीनगर में महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र पहुंचे. 

 

मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा
बैठक के बाद मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, कि ‘‘तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस होर्ता के साथ शानदार बैठक हुई. यह तथ्य कि हमारी बैठक महात्मा मंदिर, गांधीनगर में हो रही है, राष्ट्रपति होर्ता के जीवन और कार्यों पर गांधी जी के प्रभाव को देखते हुए यह बैठक और भी विशेष है. हमने अपने देशों के बीच द्विपक्षीय और सांस्कृतिक संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की.

 

दिल्ली-दिली संपर्क 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक पोस्ट में कहा है, कि ‘‘दिल्ली-दिली संपर्क को आगे बढ़ाते हुए!  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधीनगर में तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस होर्ता के साथ सार्थक बैठक की. साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी ने तिमोर-लेस्ते की आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन) की आगामी सदस्यता के लिए राष्ट्रपति होर्ता को बधाई दी है.

 

ढांचे के लिए गठबंधन
‘‘प्रधानमंत्री ने तिमोर-लेस्ते को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और आपदा रोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. पटेल ने कहा कि गांधीनगर में स्थित गिफ्ट सिटी में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जा रहा है, जिसके बाद कुल भूमि क्षेत्र करीब 3,400 एकड़ तक पहुंच जाएगा. 

 

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि गिफ्ट सिटी के किनारे रिवरफ्रंट को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खुदरा और मनोरंजन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है. गिफ्ट सिटी के लिए मेट्रो सेवाएं 2024 मध्य तक शुरू हो जाएंगी. साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है, कि गिफ्ट सिटी आने वाले वर्षों में दुनिया के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्रों में से एक बनने को तैयार है. 

 

 मोदी का दृष्टिकोण
CM पटेल ने कहा कि गिफ्ट सिटी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दृष्टिकोण भारत और पूरी दुनिया को सेवाएं प्रदान करने के लिए एक विश्व स्तरीय वित्तीय, आईटी व आईटीईएस तथा फिनटेक हब बनाना है. इन चर्चाओं में संयुक्त अरब अमीरात, जापान, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और अमेरिका जैसे देशों की अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने गिफ्ट-आईएफएससी में निवेश के अवसर तलाशने में अपनी रुचि व्यक्त की.

 

580 परिचालन संस्थाएं
मुख्यमंत्री ने गिफ्ट-आईएफएससी के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) में 580 परिचालन संस्थाएं हैं. गिफ्ट-आईएफएससी में पहले से ही बड़े पैमाने पर उल्लेखनीय निवेश आ रहा है, जिनमें गूगल, बैंक ऑफ अमेरिका, मॉर्गन स्टेनली जैसे वैश्विक नाम शामिल हैं. साथ ही वीजीजीएस के 10वें संस्करण के हिस्से के रूप में 10 जनवरी को गिफ्ट सिटी में एक ‘ग्लोबल फिनटेक लीडरशिप फोरम’ का आयोजन किया जा रहा है. इसमें प्रधानमंत्री मोदी शीर्ष वित्त और प्रौद्योगिकी संस्थानों के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के साथ बंद कमरे में बातचीत करेंगे.

 

गुजरात में निवेश के लिए निमंत्रण
CM पटेल ने कहा कि इस बात पर भी जोर दिया कि गुजरात सेमीकंडक्टर नीति (2022-27) ने इसे सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए समर्पित नीति वाला भारत का पहला राज्य बना दिया है. साथ ही सरकार दुनिया भर की प्रमुख सेमीकंडक्टर कंपनियों के साथ सक्रिय रूप से चर्चा कर रही है और गुजरात में निवेश के लिए निमंत्रण दे रही है।

 

ग्लोबल ट्रेड शो का उद्घाटन
इस बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे वह वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे. अधिकारियों ने बताया कि शाम को प्रधानमंत्री मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान यहां सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर से एक रोड शो का नेतृत्व भी करेंगे.

 

वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन
अहमदाबाद शहर के पुलिस उपायुक्त (यातायात-पूर्व) सफीन हसन ने बताया कि हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री के यूएई के राष्ट्रपति की अगवानी करने के बाद शाम को तीन किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू होगा. पीएमओ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, कि बुधवार को मोदी वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जो समावेशी विकास और सतत विकास के लिए व्यापार सहयोग है. साथ ही ज्ञान साझा करने और रणनीतिक साझेदारी के लिए एक वैश्विक मंच है.

 

गांधीनगर में गिफ्ट
शिखर सम्मेलन का बुधवार को उद्घाटन करने के बाद मोदी शीर्ष वैश्विक निगमों के सीईओ के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद वह गांधीनगर में गिफ्ट यानी  (गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक) सिटी जाएंगे, जहां वह ग्लोबल फिनटेक लीडरशिप फोरम में प्रमुख व्यापारिक नेताओं के साथ बातचीत करेंगे. 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here