Home Breaking News Vibrant Gujarat Summit: पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक, कई MoU पर किए गए हस्ताक्षर

Vibrant Gujarat Summit: पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक, कई MoU पर किए गए हस्ताक्षर

0
Vibrant Gujarat Summit: पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक, कई MoU पर किए गए हस्ताक्षर

[ad_1]

PM @narendramodi held warm discussions with HH @MohamedBinZayed, UAE President and Ruler of Abu Dhabi in Gandhinagar.

In their 4th meeting in less than 7 months, the leaders hailed the rapidly transforming India-UAE… pic.twitter.com/C1sNGPfks3

— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) January 9, 2024

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने साझा किया पोस्ट 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने पोस्ट साझा करते हुए कहा कि दोस्ती के मजबूत बंधन की पुष्टि करते हुए एक विशेष भाव में पीएम मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचने पर यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिनजायद का गर्मजोशी से स्वागत किया। यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिनजायद 10वें वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के मुख्य अतिथि हैं। 

 

गुजरात सूचना विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि संबंध मजबूत हो रहे हैं। भारत और यूएई के बीच कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। यह स्थायी साझेदारी और साक्षा प्रतिबद्धता का एक प्रमाण हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन और उससे जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अपने गृह राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

वाइब्रेंट गुजरात  समिट का 10वां संस्करण

दुनिया के सबसे बड़े ट्रेड शो में से एक वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो में कई उद्योगों और व्यावसायिक क्षेत्रों को एक छतरी के नीचे प्रदर्शित किया जाएगा। अपार व्यावसायिक संभावनाओं के साथ नेटवर्किंग और ज्ञान साझा करने का यह मंच लाखों अवसर पैदा करेगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 9 जनवरी, 2024 को गया और यह 13 जनवरी, 2024 तक जारी रहेगा। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का दसवां संस्करण गांधीनगर में 10 से 12 जनवरी 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। इसकी थीम ‘गेटवे टू द फ्यूचर’ है। शिखर सम्मेलन का यह दसवां संस्करण “वाइब्रेंट गुजरात के 20 वर्षों को सफलता के शिखर सम्मेलन के रूप में” मनाएगा।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here