Home Breaking News दिल्ली में इंसानियत हुई शर्मसार: युवक पर नाबालिगों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, फिर शव को घसीटकर मचाया तांडव

दिल्ली में इंसानियत हुई शर्मसार: युवक पर नाबालिगों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, फिर शव को घसीटकर मचाया तांडव

0
दिल्ली में इंसानियत हुई शर्मसार: युवक पर नाबालिगों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, फिर शव को घसीटकर मचाया तांडव

[ad_1]

Murder of a young man in Badarpur police station area of South Delhi

दिल्ली पुलिस
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


दक्षिण दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र में हत्या की सनसनी और रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है । यहां पर अरमान उर्फ कुरु ने अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ गौरव (22) नामक युवक की चाकू से 25 से ज्यादा वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी गौरव के शव को करीबन 60 -70 मीटर तक घसीटते रहे।

आरोपियों की दरिंदगी उस समय थमी जब बदरपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मी नाइट पेट्रोलिंग करते हुए वहां पहुंचे। आरोपियों ने भागते हुए बदरपुर थाने में तैनात हवलदार को भी घायल कर दिया। हवलदार नटवर को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। हालांकि बदरपुर थाना पुलिस ने पूरी रात मशक्कत कर आरोपी अरमान व उनके तीनों नाबालिग साथियों को पकड़ लिया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here