Home Sports रोहित का ओपनिंग में कौन होगा जोड़ीदार? मैच से पहले राहुल द्रविड़ ने खोले पत्ते

रोहित का ओपनिंग में कौन होगा जोड़ीदार? मैच से पहले राहुल द्रविड़ ने खोले पत्ते

0
रोहित का ओपनिंग में कौन होगा जोड़ीदार? मैच से पहले राहुल द्रविड़ ने खोले पत्ते

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला टी20 मैच गुरुवार को मोहाली में खेला जाएगा. टीम इंडिया की ओर से पारी की शुरुआत कौन करेगा, हेड कोच ने खुलासा कर दिया है. रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल उतरेंगे. सीरीज की शुरुआत से पहले भारत को तगड़ा झटका लगा है. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पहले टी20 से बाहर हो गए हैं. कोहली ने लगभग 14 महीने बाद टी20 टीम में वापसी की थी लेकिन मोहाली में उनके फैंस को विराट की बल्लेबाजी देखने को नहीं मिलेगी. विराट पहला टी20 क्यों नहीं खेलेंगे, हेड कोच राहुल द्रविड़ ने वजह बताई है.

‘ईशान किशन ने मांगा था ब्रेक’
पहले टी20 की पूर्व संध्या पर हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने कहा, ‘ रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ओपनिंग करेंगे. यशस्वी के ओनिंग में उतरने से लेफ्ट और राइट का कॉम्बिनेशन मिलेगा.’ राहुल ने यह भी कन्फर्म किया कि श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और ईशान किशन (Ishan Kishan) को किसी अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत टीम से बाहर नहीं रखा गया है. द्रविड़ ने कहा कि उन्होंने ब्रेक मांगा था. वे घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर दमदार वापसी करेंगे.’

गेंदबाज से करियर की शुरुआत, तीसरे से 9वें नंबर पर की बैटिंग… अब ओपनिंग में गदर मचाने को तैयार खूंखार बल्लेबाज

‘श्रेयस के बाहर होने की वजह अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं’
विराट कोहली ने निजी कारणों का हवाला देते हुए पहले टी20 से खुद को अलग कर लिया है. वह दूसरे और तीसरे टी20 के लिए टीम में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. श्रेयस अय्यर 12 जनवरी से मुंबई बनाम आंध्रप्रदेश रणजी ट्रॉफी मुकाबले में खेलेंगे. साउथ अफ्रीका दौरे पर 4 पारियों में श्रेयस के बल्ले से सिर्फ 41 रन निकले थे. द्रविड़ ने कहा, ‘ श्रेयस के बाहर होने की वजह कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं है. यह दुर्भाग्य है कि वह टीम में नहीं है क्योंकि इस समय कई बेहतरीन बल्लेबाज उपलब्ध हैं.

Tags: IND vs AFG, Rahul Dravid, Rohit sharma, Yashasvi Jaiswal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here