Home Sports सावधान अफगानिस्तान, रोहित बिग्रेड है धमाका करने को तैयार, रिंकू पर रहेगी नजर

सावधान अफगानिस्तान, रोहित बिग्रेड है धमाका करने को तैयार, रिंकू पर रहेगी नजर

0
सावधान अफगानिस्तान, रोहित बिग्रेड है धमाका करने को तैयार, रिंकू पर रहेगी नजर

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारतीय क्रिकेट टीम नए साल में पहली बार घर में टी20 सीरीज खेलेगी
टीम इंडिया के पास विश्व कप से पहले आखिरी टी20 सीरीज है

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम नए साल में अपने घर में पहली बार टी20 सीरीज खेलने को तैयार है. रोहित शर्मा 14 महीने बाद टी20 टीम में वापसी हुई है. भारत और और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला टी20 मैच मोहाली के पंजाब क्रिकेट संघ आईएस बिंद्रा स्टेडियम में गुरुवार को खेला जाएगा. इस मुकाबले में सबकी नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर होंगी जिनका आगामी टी20 विश्व कप में खेलना लगभग तय है. जून में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले तीन मैचों की यह सीरीज भारत के लिए आखिरी है और इससे अमेरिका तथा वेस्टइंडीज में होने वाले विश्व कप के लिए टीम संयोजन तैयार करने में मदद मिलेगी. दक्षिण अफ्रीका में रिंकू सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया और मध्यक्रम में चोटिल सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या की गैर मौजूदगी में उनकी भूमिका अहम होगी.

वैसे अंतिम 15 का चयन आईपीएल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर होने की संभावना है चूंकि वह विश्व कप से ठीक पहले होगा. रोहित (Rohit Sharma) और कोहली (Virat Kohli) अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ बड़े स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे. विराट पहले मैच में नहीं खेलेंगे. उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए पहले टी20 से खुद को बाहर रखा है. विराट दूसरे और तीसरे टी20 के लिए उपलब्ध रहेंगे.

IND vs AFG Pitch Report: मोहाली में कौन करेगा राज, बल्लेबाज मचाएंगे धूम या गेंदबाजों की होगी चांदी, जानिए रिपोर्ट कार्ड

राशिद खान टी20 सीरीज से बाहर
अफगानिस्तान टीम अपने स्टार स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) के बगैर उतरेगी जो नवंबर में कमर की सर्जरी के बाद से अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हैं. दूसरी ओर विराट और रोहित दोनों दर्शकों के चहेते हैं और उनके खेलने से भारी शीतलहर के बावजूद मोहाली में इस मैच को लेकर काफी रोमांच है. कप्तान रोहित शर्मा पावरप्ले में वही आक्रामक अंदाज दोहराना चाहेंगे जो उन्होंने वनडे विश्व कप में दिखाया था. दूसरी ओर कोहली बीच के ओवरों में बेहतर स्ट्राइक रेट के साथ खेलना चाहेंगे क्योंकि इस प्रारूप में पारी का सूत्रधार बनने की जरूरत नहीं है.

तेज गेंदबाजी का जिम्मा अर्शदीप, आवेश और मुकेश पर होगा
यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा टीम में हैं लेकिन पारी की शुरुआत रोहित के साथ शुभमन गिल ही करेंगे. दक्षिण अफ्रीका में गिल का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा और शीर्षक्रम के लिए तेज होती प्रतिस्पर्धा के बीच उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ उम्दा प्रदर्शन करना होगा. विकेटकीपिंग के विकल्प जितेश शर्मा तथा संजू सैमसन होंगे. पिछली दो सीरीज में विकेटकीपिंग कर चुके जितेश को तरजीह मिलने की उम्मीद है. शिवम दुबे भी टीम में हैं और तेज गेंदबाज हरफनमौला के रूप में खेल सकते हैं. तेज गेंदबाजी का जिम्मा अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार पर होगा. स्पिन का दारोमदार कुलदीप यादव संभालेंगे जबकि दूसरे विकल्प का चयन अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर में से होगा.

दोनों टीमें 5 बार भिड़ चुकी हैं
भारत और अफगानिस्तान की टीमें पहली बार द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेल रही हैं. इससे पहले दोनों का आमना सामना एशिया कप या विश्व कप में हुआ है. इस दौरान 5 मैचों में से 4 में भारत ने बाजी मारी है वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. मोहाली का विकेट बल्लेबाजों के मुफीद है. शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है.

Tags: IND vs AFG, Rashid khan, Rinku Singh, Rohit sharma, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here