[ad_1]
#WATCH | Indian Navy chief Admiral R Hari Kumar unveils the Drishti 10 Syarliner drones manufactured by Adani Defence in Hyderabad.
The firm said the drone is an advanced Intelligence, Surveillance and Reconnaissance (ISR) platform with 36 hours of endurance, 450 kgs payload… pic.twitter.com/65DfgMxgXA
— ANI (@ANI) January 10, 2024
जानिए क्या है दृष्टि 10 स्टार लाइनर
- 450 किलोग्राम पेलोड क्षमता
- अदाणी डिफेंस ने किया विकसित
- मानव रहित ड्रोन
- सभी मौसमों में काम करने में सक्षम
नौसेना की क्षमताओं में होगी बढ़ोतरी- हरि कुमार
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार ने भारतीय नौसेना की जरुरतों के अनुरूप अपने रोडमैप का जिक्र करते हुए रक्षा और सुरक्षा में आत्मनिर्भरता को सक्षम करने के लिए फर्म के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि आईएसआर प्रौद्योगिकी और समुद्री प्रभुत्व में आत्मनिर्भरता की खोज में यह एक परिवर्तनकारी कदम हैं। स्वेदशी कंपनी ने स्थानीय क्षमताओं को विकसित करने के लिए पिछले कुछ वर्षों से व्यवस्थित रूप से काम करके मानव रहित प्रणालियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। दृष्टि 10 के आने से हमारी नौसेनिक क्षमताओं में बढ़ोतरी होगी। लगातार विकसित होने वाली समुद्री निगरानी और टोही के लिए हमारी तैयारी मजबूत होगी।
रक्षा उत्पादों का करेंगे जल्द निर्यात- जीत अदाणी
लॉन्च के दौरान अदाणी एंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष जीत अदाणी ने कहा कि हाल की भू-राजनीतिक घटनाओं ने सूचा और दुष्प्रचार के प्रसार के लिए खुफिया जानकारी, मानव रहित प्रणालियों और साइबर प्राणालियों के उपयोग पर आधारित भौतिक, सूचनात्मक और संज्ञानात्मक रणनीति के अभिसरण को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि थल, वायु और नौसेना सीमाओं के पार खुफिया, निगरानी और टोही मंच एक प्रमुख प्राथमिकता है, जो भारतीय सशस्त्र बलों की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा और भारत को निर्यात के लिए वैश्विक मानचित्र पर भी स्थापित करेगा।
[ad_2]
Source link