Home Breaking News Haryana Weather: 10 साल बाद हरियाणा ने देखी ऐसी ठंड, आज से कोहरा छंटेगा, मिल सकती थोड़ी राहत

Haryana Weather: 10 साल बाद हरियाणा ने देखी ऐसी ठंड, आज से कोहरा छंटेगा, मिल सकती थोड़ी राहत

0
Haryana Weather: 10 साल बाद हरियाणा ने देखी ऐसी ठंड, आज से कोहरा छंटेगा, मिल सकती थोड़ी राहत

[ad_1]

Haryana Weather Forecast Update Today: People in Haryana are likely to get some relief from cold

Haryana Weather News:
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हरियाणा में पिछले 16 दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सभी 22 जिलों में मंगलवार को भी लगातार दिन का तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री कम रहा। अधिकतर शहरों में धूप के दर्शन नहीं हुए। हरियाणा में 10 साल बाद ऐसी ठंड महसूस की जा रही है। आम तौर पर कोल्ड डे का पीरियड चार से पांच दिन का होता है लेकिन राज्य में 25 दिसंबर से कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। इससे पहले ऐसी स्थिति 2014 में थी, तब लगातार 10 दिन कोल्ड डे दर्ज किया गया था।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खींचड़ ने बताया कि 10 साल बाद ठंड का इतना लंबा पीरियड दर्ज किया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने दावा किया है कि बुधवार से कोहरा छंटने लगेगा। इससे दिन में लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि बर्फीली हवाएं चलेंगी। इससे रात में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट आ सकती है। 

मौसम विभाग ने 10 जनवरी के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि सिर्फ कुछ ही इलाकों में धुंध छाई रहेगी। उधर ठंड से वाहनों की रफ्तार भी धीमी कर दी है। सौ से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं। धुंध व कोहरे के कारण सड़कों पर भी जाम लगने लगा है। मंगलवार को दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here