Home Sports धोनी के साथी ने बताया विराट कोहली किस नंबर पर करें बल्लेबाजी

धोनी के साथी ने बताया विराट कोहली किस नंबर पर करें बल्लेबाजी

0
धोनी के साथी ने बताया विराट कोहली किस नंबर पर करें बल्लेबाजी

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आईसीसी टी20 विश्व कप को कुछ खिलाड़ियों के लिए आखिरी मौका माना जा रहा है. अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में 14 महीने बात कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है. लंबे समय तक इस फॉर्मेट से दूर रहने के बाद अब दोनों दिग्गज को चयनकर्ताओं ने टीम में जगह दी है. इस साल होने वाले विश्व कप में रोहित और विराट के पास आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने का मौका है.

भारतीय टीम के स्टार रहे सुरेश रैना की राय में कोहली को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करानी चाहिए और पारी का आगाज करने की जिम्मेदारी रोहित और यशस्वी जायसवाल की होनी चाहिए. ऐसे में शुभमन गिल या तो प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे या चौथे नंबर पर खेलना होगा. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कोहली को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए. उसके अनुभव से मजबूती मिलेगी विशेषकर अमेरिका और वेस्टंडीज की चुनौतीपूर्ण पिचों पर. टीम में युवा और निर्भीक क्रिकेटर जैसे जायसवाल, रिंकू सिंह या शुभमन गिल मौजूद हैं लेकिन रोहित और कोहली बल्लेबाजी इकाई को मजबूती देंगे.’’

उनका यह भी मानना है कि विश्व कप जैसे दबाव भरे टूर्नामेंट में जब टीम लक्ष्य का पीछा करेगी तो भी उनकी मौजूदगी अहम साबित होगी. भारत की 2007 और 2011 विश्व कप जीत में टीम का हिस्सा रहे रैना ने रिंकू की प्रगति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘रिंकू को जो भी मौके मिले हैं, उसने उसमें काफी अच्छा किया है, उसने बतौर फिनिशर भी काफी सूझबूझ का परिचय दिया है। वह निर्भीक क्रिकेटर है.’’

हो सकता है आखिरी टी20 विश्व कप
कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को चयनकर्ताओं ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका दिया है. 14 महीने बाद दोनों ही वापसी से तय हो गया है कि विश्व कप की टीम में इनका नाम होगा. 36 साल से रोहित शर्मा और 35 साल के विराट कोहली के लिए इसके बाद टी20 विश्व कप में उतरना मुश्किल होगा. ऐसे में आखिरी बार इस टूर्नामेंट में खेलते हुए इन दोनों पर टीम को चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी होगी.

Tags: Icc T20 world cup, T20 World Cup, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here