[ad_1]

अन्नपूर्णानी
– फोटो : Social media
विस्तार
साउथ अभिनेत्री नयनतारा की फिल्म ‘अन्नपूर्णानी’ को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है, जिसे लेकर कई केस भी दर्ज हो चुके हैं। गुरुवार को फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। लोगों ने नेटफ्लिक्स कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद निर्माताओं ने बयान जारी करते हुए यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से हटा दी। हालांकि, अब भी फिल्म एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
कहां देख सकते हैं फिल्म
नेटफ्लिक्स ने लेडी सुपरस्टार नयनतारा की 75वीं फिल्म ‘अन्नपूर्णानी’ को हटा दिया, क्योंकि विश्व हिंदू परिषद ने फिल्म के पीछे की टीम को चेतावनी दी थी। फिल्म अभी भी सिंपली साउथ पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है, जो एक स्ट्रीमिंग सेवा है। यह अमेरिका में लोगों के लिए उपलब्ध है, जिनके पास सब्सक्रिप्शन है, वे इसे केवल तमिल में ही देख सकते हैं।
अनुपम खेर ने पूरी की ‘छोटा भीम’ की शूटिंग, सेट से तस्वीरें साझा करते हुए लिखा दिल छूने वाला नोट
नयनतारा पर भी केस दर्ज
इन विवादों के बीच ‘अन्नपूर्णानी’ की अभिनेत्री नयनतारा समेत अन्य सात लोगों को आज महाराष्ट्र के ठाणे जिले में केस दर्ज किया गया है। मीरा-भायंदर निवासी 48 वर्षीय शिकायतकर्ता ने नया नगर पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कहा कि फिल्म लव जिहाद को भी बढ़ावा देती है। नया नगर पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को अभिनेता और फिल्म के निर्माता सहित आठ लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए, 295-ए, 34, 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। दरअसल, फिल्म में भगवान राम को मांसाहारी बताया गया है, जिस पर जमकर बवाल मचा हुआ है।
नेटफ्लिक्स से हटाई गई फिल्म
जी स्टूडियोज ‘अन्नपूर्णानी’ के निर्माताओं में से एक है। भारी हंगामे के बाद जी स्टूडियोज ने एक बयान जारी किया था, जिसमें वादा किया गया कि दृश्य को संपादित किया जाएगा और जब तक आवश्यक बदलाव नहीं किए जाते, तब तक फिल्म को नेटफ्लिक्स से हटा दिया जाएगा। बयान में कहा गया था, ‘फिल्म के सह-निर्माता के रूप में हमारा हिंदुओं और ब्राह्मण समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं है और हम संबंधित समुदायों की भावनाओं को हुई असुविधा और ठेस के लिए माफी मांगना चाहते हैं।’
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन से शूटिंग शुरू करेंगे रणबीर कपूर!
[ad_2]
Source link