Home Sports भारत की जीत से शुरुआत, शिवम दुबे के लिए यादगार बना कमबैक मैच

भारत की जीत से शुरुआत, शिवम दुबे के लिए यादगार बना कमबैक मैच

0

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत ने 3 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है
टीम इंडिया की अफगानिस्तान पर टी20 में यह पांचवीं जीत है
शिवम दुबे ने टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा

नई दिल्ली. भारत ने पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान को हराकर सीरीज की शुरुआत जीत से की है. मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम इंडिया ने कप्तान रोहित शर्मा के विकेट जल्दी ही गंवा दिए थे. लेकिन बाद में मिडिल बल्लेबाजों शिवम दुबे और विकेटकीपर जितेश शर्मा की बेहतरीन पारियों के दम पर भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से पराजित कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. भारत की टी20 में अफगानिस्तान पर यह पांचवीं जीत है. मेहमान टीम अभी तक इस फॉर्मेट में भारत को नहीं हरा पाई है.

अफगानिस्तान की ओर से रखे गए 159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम (IND v AFG) ने 17.3 ओवर में 4 विकेट पर जीत दर्ज कर ली. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ओवर में ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का विकेट खो दिया. रोहित 2 गेंद खेलने के बावजूद खाता भी नहीं खोल सके और रनआउट होकर पवेलियन लौट गए. शुभमन गिल (Shubman Gill) को 23 के निजी स्कोर मुजीब उर रहमान ने विकेटकीपर रहमनुल्लाह गुरबाज के हाथों स्टंप आउट कराया.  इसके बाद तिलक वर्मा ने तेज पारी खेली लेकिन वह भी 26 रन बनाकर आउट हो गए. जितेश शर्मा ने 20 गेंदों पर 31 रन बनाए.

VIDEO: रोहित शर्मा- शुभमन गिल के बीच भारी ड्रामा, एक ही छोर पर पहुंचे दोनों बल्लेबाज, देनी पड़ी कुर्बानी

‘हूर की परी’ हैं बांग्लादेश के इन 5 क्रिकेटर्स की पत्नियां, यकीन मानिए खूबसूरती ऐसी की देखते ही हो जाएंगे लट्टू

भारतीय टीम ने 73 रन के कुल स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे. शिवम दुबे और विकेटकीपर जितेश शर्मा ने पारी को संभाला और दोनों ने चौथे विकेट के लिए 45 रन जोड़े. शिवम दुबे और तिलक वर्मा ने तीसरे विकेट पर 44 रन की साझेदारी की. शिवम दुबे ने 40 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाए. उन्होंने चौका जड़कर भारत को शानदार जीत दिलाई.

Tags: IND vs AFG, India vs Afghanistan, Jitesh Sharma, Rohit sharma, Shivam Dube, Shubman gill

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here