Home Breaking News Elon Musk: क्या एक्स पर आपत्तिजनक कंटेंट के खिलाफ नरमी दिखा रहे एलन मस्क? रिपोर्ट में अहम खुलासा

Elon Musk: क्या एक्स पर आपत्तिजनक कंटेंट के खिलाफ नरमी दिखा रहे एलन मस्क? रिपोर्ट में अहम खुलासा

0
Elon Musk: क्या एक्स पर आपत्तिजनक कंटेंट के खिलाफ नरमी दिखा रहे एलन मस्क? रिपोर्ट में अहम खुलासा

[ad_1]

elon musk social media plateform x decrease over thousand staff responsible for stopping abusive content

एलन मस्क
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


दिग्गज कारोबारी एलन मस्क क्या अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आपत्तिजनक कंटेंट के खिलाफ नरम रुख अपना रहे हैं? दरअसल एक ताजा रिपोर्ट इस ओर इशारा कर रही है। ऑस्ट्रेलिया के ऑनलाइन वाचडॉग ई-सेफ्टी कमीशन ने गुरुवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी एक्स ने आपत्तिजनक कंटेंट को रोकने के लिए जिम्मेदार अपने स्टाफ में से दुनियाभर में 1000 से ज्यादा लोगों की कमी की है। 

क्या है रिपोर्ट में

रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टाफ में कमी और हजारों प्रतिबंधित अकाउंट को बहाल करने की वजह से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हानिकारक कंटेंट का तूफान आ गया है। ई-सेफ्टी कमीशन का कहना है कि एक्स, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, को जब से एलन मस्क ने अधिग्रहण किया है, तब से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नफरत को बढ़ावा देने वाले कंटेंट में उछाल आया है। ई-सेफ्टी कमीशन की कमिश्नर जूली इनमान ग्रांट ने बताया कि पहली बार इन आंकड़ों को सार्वजनिक किया गया है। गौरतलब है कि जूली इनमान ग्रांट ट्विटर की पूर्व कर्मचारी भी रह चुकी हैं। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि अक्तूबर 2022 के बाद से करीब 1213 ट्रस्ट एंड सेफ्टी स्टाफ, जिनमें कॉन्ट्रैक्टर्स भी शामिल हैं, एक्स को छोड़ चुके हैं। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here