Home Breaking News Goa: बेटे की कस्टडी को लेकर गुस्से में थी सूचना, पुलिस के हाथ लगा काजल से टिश्यू पेपर पर लिखा नोट

Goa: बेटे की कस्टडी को लेकर गुस्से में थी सूचना, पुलिस के हाथ लगा काजल से टिश्यू पेपर पर लिखा नोट

0
Goa: बेटे की कस्टडी को लेकर गुस्से में थी सूचना, पुलिस के हाथ लगा काजल से टिश्यू पेपर पर लिखा नोट

[ad_1]

goa police found suchana seth writen note on tissue paper with eyeliner said she angry over son custody

आरोपी महिला सूचना सेठ
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सीईओ सूचना सेठ अपने बेटे की कस्टडी को लेकर नाराज थी। गोवा पुलिस ने सूचना के पास से एक नोट बरामद किया है, जो उसने एक टिश्यू पेपर पर काजल पेंसिल (आईलाइनर) से लिखा था। पुलिस ने इस पूरे नोट का खुलासा नहीं किया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया जा रहा है कि इस नोट में सूचना ने लिखा है कि ‘मेरे बच्चे की कस्टडी को लेकर कोर्ट और मेरे हसबैंड दबाव बना रहे हैं। मैं अपना बच्चा नहीं देना चाहती। मेरा हसबैंड हिंसक प्रवृत्ति का है और मैं उसे एक दिन के लिए भी अपना बच्चा नहीं दे सकती।’

बेटे की कस्टडी को लेकर नाराज थी सूचना

सूचना सेठ को चार साल के बेटे की हत्या के आरोप में गोवा पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि सूचना और उसके पति के बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने बताया कि अदालत ने सूचना के पति वेंकट रमण को बेटे से मिलने की इजाजत दे दी थी, जिससे सूचना सेठ खुश नहीं थी। पुलिस ने उसी बैग से वह नोट बरामद किया है, जिससे बच्चे का शव पुलिस ने बरामद किया। पुलिस का कहना है कि बेटे की हत्या के बाद सूचना ने सुसाइड करने की भी कोशिश की थी, ऐसे यह सुसाइड नोट भी हो सकता है। 

सूचना 6 जनवरी को गोवा पहुंची थी और 7-8 जनवरी की दरम्यानी रात सूचना टैक्सी लेकर बेंगलूरू के लिए निकल गई थी। इस पर होटल स्टाफ को शक हुआ क्योंकि सूचना जब चेक आउट करके निकली तो उसके साथ उसका बच्चा नहीं था। साथ ही जब होटल स्टाफ कमरे में सफाई के लिए पहुंचा तो वहां खून के धब्बे मिले तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 

टैक्सी ड्राइवर की मदद से पुलिस ने सूचना को किया गिरफ्तार

पुलिस ने सूचना को बेंगलूरू ले जाने वाले टैक्सी ड्राइवर से संपर्क किया। इसके बाद सूचना से फोन पर बात की। सूचना की बातों पर शक होने पर पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर को नजदीकी पुलिस स्टेशन जाने को कहा। इसके बाद टैक्सी ड्राइवर सूचना को लेकर कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में स्थित एक पुलिस स्टेशन लेकर गया। जहां पुलिस ने सूचना के बैग से बच्चे का शव बरामद किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here