[ad_1]
Rape Case Ram Bahadur Bomjan: “लिटिल बुद्धा” उर्फ राम बहादुर बामजन को नेपाल की अदालत ने यौन हिंसा के आरोप में प्रारंभिक जांच के लिए जेल भेजने का आदेश दिया गया है. नेपाल सीआईबी ने मंगलवार शाम को लिटिल बुद्धा को बुधनीलकंठ के हट्टीगौंडा से गिरफ्तार किया था. 30 अगस्त को पहली बार रौतहट की एक लड़की ने ललितपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बामजन पर बलात्कार किए जाने का आरोप लगाया था.
33 साल के राम बहादुर बामजन को उनके भक्त ‘लिटिल बुद्धा’ के नाम से जानते हैं. बेहद कम उम्र में ही वह लोगों के बीच पॉपुलर हो गया था. उसके फॉलोअर्स का कहना था कि वह महीनों तक बिना पानी, खाने और सोए ध्यान में रह सकता है. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल पुलिस ने टिप मिलने के बाद काठमांडू के बाहरी इलाके से बामजन को गिरफ्तार किया था. वह भागने की फिराक में था. पुलिस ने उसके घर से दर्जनों मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, टैबलेट और 20,0000 डॉलर और अन्य मुद्राएं बरामद की हैं.
अधिकारियों ने आगे बताया कि भागने की कोशिश में वह अपने घर की चौथी मंजिल से कूद गया. पुलिस पिछले कुछ वर्षों से अपने शिष्यों के यौन शोषण समेत कई आरोपों में उसकी तलाश कर रही थी. वह चार शिष्यों के लापता होने के मामले में भी वान्टेड है.
.
[ad_2]
Source link