Home Breaking News Ram Mandir: मोहन भागवत बोले- प्राण प्रतिष्ठा भारत के खुद के दम पर खड़े होने की घोषणा, कहा- हर घर में उत्साह

Ram Mandir: मोहन भागवत बोले- प्राण प्रतिष्ठा भारत के खुद के दम पर खड़े होने की घोषणा, कहा- हर घर में उत्साह

0
Ram Mandir: मोहन भागवत बोले- प्राण प्रतिष्ठा भारत के खुद के दम पर खड़े होने की घोषणा, कहा- हर घर में उत्साह

[ad_1]

Ayodhya Ram Mandir Mohan Bhagwat said Pran Pratishtha is announcement of India standing on its own

Mohan Bhagwat (File Photo)
– फोटो : Social Media

विस्तार


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत को 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। भागवत ने कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर हर गांव और घर में बड़ा उत्साह है।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात

यह अत्यंत सौभाग्य की बात है कि मुझे ऐसे भव्य अवसर पर वहां उपस्थित होने का अवसर मिला है। यह इस देश की गरिमा और पवित्रता को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा, इतने वर्षों के बाद हमने भारत के स्वत्व के प्रतीक का पुनर्निर्माण किया है और यह हमने अपने नेक प्रयासों के आधार पर किया है। उन्होंने कहा, यह एक तरह से पूरी दुनिया के लिए घोषणा है कि भारत अपने दम पर खड़ा है और अब पूरी दुनिया में समृद्धि और शांति के लिए आगे बढ़ेगा। भागवत ने कहा कि उन्हें लगता है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। भागवत ने कहा, यह सौभाग्यशाली अवसर इस देश की पवित्रता और मर्यादा की स्थापना पक्की होने का प्रसंग है।

संपूर्ण देश में श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम माना जाता है। स्वतंत्रता में जो स्व है, वह हमारी मर्यादा है। उस स्व के कारण हमारा जीवन पवित्र है और हमारी दुनिया भर में प्रतिष्ठा है। उन्होंने कहा कि एक विश्वास सबके मन में स्थापित हुआ है और उसके कारण पूरे देश का माहौल अलौकिक हो चुका है। गांव-गांव, घर-घर में उत्साह है। उन्होंने कहा कि अपने स्व पर खड़ा हो चुका भारत अपने मर्यादा संपन्न जीवन से पूरी दुनिया में मंगल और शांति की स्थापना करने के लिए आगे बढ़ेगा।

अयोध्या से नियमित उड़ानें शुरू

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से विमानों की नियमित उड़ान शुरू हो गई। बुधवार को इंडिगो एयरलाइंस का विमान दिल्ली से यात्रियों को लेकर एयरपोर्ट पहुंचा। इसके बाद यहां से फिर दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इंडिगो का यह विमान यात्रियों को लेकर लगभग दो बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गया। 20-22 तक आमंत्रित सदस्य ही जा सकेंगे अयोध्या : मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया कि 20 से 22 जनवरी के मध्य अयोध्या में उन्हीं लोगों के आने की व्यवस्था हो, जिनको ट्रस्ट द्वारा आमंत्रित किया गया है। इसके लिए सड़क और रेल मार्ग पर आवश्यक इंतजाम किया जाए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए शहर के 10,715 स्थानों पर कैमरों की मदद से हर व्यक्ति की शिनाख्त करने की व्यवस्था को भी लागू करने को कहा।

प्रधानमंत्री के भाषण को अपनी भाषा में सुन सकेंगे

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के हिंदी भाषण को देशवासी अपनी-अपनी भाषा में सुन सकेंगे। पीएम अयोध्या से हिंदी में भाषण देंगे तो गुजरात में बैठा व्यक्ति गुजराती, तमिलनाडु में बैठा व्यक्ति तमिल, आंध्र प्रदेश का व्यक्ति तेलुगु, जापान में रहने वाला व्यक्ति जापानी भाषा में भाषण सुन सकेगा। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) के अनुवादिनी पोर्टल के अनुवादिनी डीप लर्निंग ट्रांसलेशन टूल से ऐसा संभव होगा।  पोर्टल को विकसित करने वाले एआईसीटीई के समन्वय अधिकारी डॉ. बुद्ध चंद्रशेखर ने बुधवार को छत्रपति शाहूजी महाराज विवि की ओर से भाषा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गूगल ट्रांसलेट को टक्कर देने के लिए एआईसीटीई ने टूल विकसित किया है।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here