[ad_1]

आतंकी अब्दुल सलाम भुट्टावी।
– फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टावी की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने गुरुवार को भुट्टावी की मौत की पुष्टि कर दी है। भुट्टावी हाफिज सईद के डिप्टी भी था।
मुंबई आतंकी हमले के लिए लड़ाकों को उसी ने दी थी ट्रेनिंग
संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी भुट्टावी ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के लिए लश्कर के हमलावरों को प्रशिक्षित किया था। उनसे दो मौकों पर आतंकवादी संगठन के प्रमुख के रूप में काम किया था।
बीते साल पाकिस्तान में हुई थी मौत
पिछले साल मई में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की जेल में उसकी मौत हो गई थी, जहां वह आतंकवाद के वित्तपोषण मामले में सजा काट रहा था।
[ad_2]
Source link