Home Breaking News US: अमेरिकी सांसद ने की हिंदू मंदिरों पर हमले की निंदा, राम मंदिर के उद्घाटन को बताया ऐतिहासिक

US: अमेरिकी सांसद ने की हिंदू मंदिरों पर हमले की निंदा, राम मंदिर के उद्घाटन को बताया ऐतिहासिक

0
US: अमेरिकी सांसद ने की हिंदू मंदिरों पर हमले की निंदा, राम मंदिर के उद्घाटन को बताया ऐतिहासिक

[ad_1]

indian american congressman shri thanedar condemned on attack on hindu temple hindu phobia

Shri Thanedar
– फोटो : ANI

विस्तार


भारतीय-अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर हुए हालिया हमले की निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया है। उन्होंने कहा कि हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

श्री थानेदार ने कहा, ‘हम इस तरह के डर, हिंदू फोबिया को बर्दाश्त नहीं करेंगे। धर्म प्यार, एक दूसरे की मदद करना और एक दूसरे के लिए अच्छे काम करने के बारे में है। जो हिंदू मंदिरों पर हमले कर रहे हैं, मैं उनकी कड़ी निंदा करता हूं। मैं होमलैंड सेक्यूरिटी कमेटी में काम करता हूं और मैं धार्मिक संगठनों को एकसाथ बेहतर काम करने में मदद करने के लिए अपनी कमेटी के सदस्यों से बात कर रहा हूं। उन्हें अपने धार्मिक संगठकों की रक्षा के लिए आवश्यक धन प्रदान करें। इसके साथ ही उन्हें हिंदू फोबिया से लड़ने के लिए मदद करें। 

राम मंदिर का उद्घाटन को बताया एतिहासिक

भारतीय-अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने वॉशिंगटन डीसी में ‘रामायण अक्रॉस एशिया एंड बियॉन्ड’ कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात की। इस कार्यक्रम में उन्होंने 22 जनवरी को आयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन पर भी बात की। उन्होंने राम मंदिर के निर्माण को भारतीयों के लिए गर्व का क्षण बताया है।

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह बहुत ज्यादा मायने रखता है। यह ऐतिहासिक है और राम मंदिर का निर्माण प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। मैंने तस्वीरें देखीं, यह बहुत शानदार है। रामायण के माध्यम से हम लोगों को एकसाथ लाते हैं। यह एक संस्कृतिक बंधन है जो समान विचारधारा वाले लोगों के साथ है। हम देखते हैं कि रामायण को 15 विभिन्न देशों और एशिया-प्रशांत देशों में भी सराहा गया है। मेरा जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ है। मैंने रामायण का अध्ययन के साथ श्लोकों को भी पढ़ा है।

थाईलैंड के राजदूत भी हुए कार्यक्रम में शामिल 

अमेरिका में थाईलैंड के राजदूत तनी संग्राट भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का उद्घाटन कई देशों के लोगों के लिए खुशी की बात है। जैसे-जैसे उद्घाटन समारोह का समय नजदीक आ रहा है, लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। थाईलैंड के राजदूत ने कहा, ‘यह न केवल थाईलैंड के लोगों के लिए बल्कि दक्षिण-पूर्व एशिया और एशिया-प्रशांत देशों के लोगों के लिए भी खुशी की बात है।’

इस कार्यक्रम में अमेरिका में भारत के राजदूत के साथ-साथ अमेरिकी कांग्रेसी जिम बेयर्ड (आर-आईएन), मैक्स मिलर (आर-ओएच), और श्री थानेदार (डी-एमआई) शामिल हुए। बांग्लादेश और गुयाना के प्रमुख दूतावास कर्मचारियों के साथ-साथ कांग्रेसी गेरी कोनोली (डी-वीए) और सांसद सारा जैकब्स (डी-सीए) के कार्यालयों के प्रतिनिधियों ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here