Home Breaking News US: ‘रामायण एशिया एंड बियॉन्ड’ कार्यक्रम में शामिल हुए तरणजीत सिंह संधू, थाईलैंड के राजदूत ने कही यह बात

US: ‘रामायण एशिया एंड बियॉन्ड’ कार्यक्रम में शामिल हुए तरणजीत सिंह संधू, थाईलैंड के राजदूत ने कही यह बात

0
US: ‘रामायण एशिया एंड बियॉन्ड’ कार्यक्रम में शामिल हुए तरणजीत सिंह संधू, थाईलैंड के राजदूत ने कही यह बात

[ad_1]

Indian Envoy in US Taranjit Singh Sandhu participated in Ramayana Asia and Beyond program

भारतीय राजदूत तरणजी सिंह संधू।
– फोटो : ANI

विस्तार


22 जनवरी को राम नगरी अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। इसे लेकर भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के हिंदुओं में उत्साह है। इस बीच बुधवार को अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू वाशिंगटन डीसी स्थित यूएस कैपिटल हिल में आयोेजित रामायण एशिया एंड बियॉन्ड कार्यक्रम में शामिल हुए। 

थाईलैंड के राजदूत भी हुए शामिल

कार्यक्रम में थाईलैंड के राजदूत तनी संग्रत भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए एक उत्कृष्ट अवसर है कि मैं यहां आया और रामायण की संस्कृति को साझा कर सका। कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी थानेदार ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम है। हर भारतीय को इस पर गर्व करना चाहिए। मैंने मंदिर की तस्वीरें देखी हैं। मंदिर शानदार है।

राम मंदिर की खुशी में अमेरिका में कार-बाइक रैली

पिछले महीने ही अमेरिका के वॉशिंगटन में आगामी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाया गया था। इस दौरान, वॉशिंगटन के हिंदू रहवासियों ने अयोध्या-वे स्ट्रीट में स्थित श्री अंजनेय मंदिर में एक कार और बाइक रैली का आयोजन किया। रैली के दौरान कारों और बाइकों से भगवा ध्वज फहराए गए। 

अमेरिका में भी पांच दीपक जलाने की योजना

बता दें, अमेरिका में रहने वाले हिंदू नागरिक राम मंदिर के उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए घरों में पांच दीये जलाने की योजना बना रहे हैं। अमेरिका में मंदिर की खुशी में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अलग-अलग शहरों में कार रैलियां निकाली जाएंगी। राममंदिर के उद्घाटन की लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी। सामुदायिक सभाएं और वॉच पार्टियां भी आयोजित होंगी।

समारोह का सीधा प्रसारण होगा

विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका (वीएचपीए) अधिकारी अमिताभ मित्तल ने कहना है कि अयोध्या में दशकों बाद राम मंदिर का उद्घाटन हो रहा है। इसलिए हम अमेरिका में भी इस ऐतिहासिक दिन का जश्न मनाएंगे। समारोह में एक हजार से अधिक मंदिरों और व्यक्तियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। लोगों की सुविधा के लिए वेबसाइट भी लॉन्च की गई है। भारतीय तो अद्भुत दिन का लाभ ले सकते हैं, चूंकि वे करीब हैं। लेकिन हम बहुत दूर हैं, इसलिए ऐतिहासिक दिन का हिस्सा बनने के लिए हम अमेरिका में भी कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा। हमने अमेरिका में रहने वाले हिंदूओं से आह्वान किया है कि वे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाने के लिए घर में कम से कम पांच दीये जलाएं। अमेरिका के लोगों में तो राम मंदिर के लिए काफी उत्साह है। हिंदू समुदाय बड़ी संख्या में अयोध्या जाना चाहता है।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here