Home Breaking News US: रिपब्लिकन पार्टी में कम हुई ट्रंप की चुनौती! इस आलोचक ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से नाम वापस लिया

US: रिपब्लिकन पार्टी में कम हुई ट्रंप की चुनौती! इस आलोचक ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से नाम वापस लिया

0
US: रिपब्लिकन पार्टी में कम हुई ट्रंप की चुनौती! इस आलोचक ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से नाम वापस लिया

[ad_1]

US Republican Party Donald Trump Critic Presidential candidate Chris Christie backs out of race in primaries n

रिपब्लिन पार्टी के नेता क्रिस क्रिस्टी को डोनाल्ड ट्रंप का आलोचक कहा जाता है।
– फोटो : Social Media

विस्तार


अमेरिका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए रेस दिलचस्प होती जा रही है। खासकर विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी में, जहां पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लोकप्रियता के मामले में लगातार बाकी उम्मीदवारों पर बढ़त बनाए हुए हैं। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप डेमोक्रेट पार्टी और राष्ट्रपति जो बाइडन के लिए बड़ी चुनौती बनेंगे। इस बीच रिपब्लिकन पार्टी में उनके आलोचक क्रिस क्रिस्टी ने प्राथमिक चुनावों से पहले ही राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से हटने का एलान कर दिया है। 

न्यू जर्सी के पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टी के इस फैसले के बाद रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से एक बार फिर राष्ट्रपति पद के लिए ट्रंप की दावेदारी मजबूत हुई है। क्रिस्टी ने समर्थकों को अपने इस फैसले की वजह बताते हुए कहा, “यह साफ हो चुका कि मेरे पास रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए नामित होने का कोई रास्ता नहीं है। इसलिए मैं राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी का अभियान वापस लेता हूं।”

2016 के राष्ट्रपति चुनाव में किया था ट्रंप का समर्थन

क्रिस क्रिस्टी को मौजूदा समय में रिपब्लिकन पार्टी में डोनाल्ड ट्रंप का आलोचक माना जाता है। हालांकि, ऐसा हमेशा से नहीं था, बल्कि 2016 में क्रिस्टी ने राष्ट्रपति पद के लिए अपने अभियान को खत्म कर के ट्रंप का समर्थन किया था। हालांकि, 2024 के चुनाव में वे ट्रंप को मुख्य चुनाव में राष्ट्रपति उम्मीदवारी से रोकने के मकसद से ही इस रेस में शामिल हुए थे। 

हालांकि, न्यू हैंपशर प्राइमरी चुनाव में मजबूत प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें राज्य के ही गवर्नर क्रिस सुनुनु का समर्थन नहीं मिला। सुनुनु ने दक्षिण कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली का समर्थन किया, जिसके बाद क्रिस्टी का अभियान लगातार कमजोर पड़ रहा था। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here