Home Sports Video: वर्ल्ड चैंपियन कप्तान ने की बेइज्जती, विराट कोहली कौन? मैं नहीं जानता

Video: वर्ल्ड चैंपियन कप्तान ने की बेइज्जती, विराट कोहली कौन? मैं नहीं जानता

0

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का डंका पूरी दुनिया में बजता है. बड़े बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके इस धुरंधर के बारे में क्रिकेट को फॉलो करने वाले लोग अच्छे से जानते हैं. वैसे तो क्रिकेट को फॉलो नहीं करने वाले भी उनके नाम से वाकिफ है लेकिन शायद सारे लोगों के साथ ऐसा नहीं है. तभी तो ब्राजील से वर्ल्ड चैंपिनय फुटबॉल कप्तान को विराट कोहली के बारे में पता नहीं है.

टीम इंडिया के सुपर स्टार विराट कोहली ने बेहद कम समय में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए दुनियाभर के खेल प्रेमियों को अपना दीवाना बना लिया. इस वक्त उनको एक ग्लोबल आईकॉन के रूप में देखा जाता है. उनकी फिटनेस खेल में रूचि रखने वाले हर एक इंसान को प्राभावित करती है. टीम इंडिया की रन मशीन को लक्ष्य का पीछा करने के लिए जाना जाता है. हाल ही में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के दौरान विराट कोहली ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के वनडे में जमाए 49 शतकों के रिकॉर्ड को अपना किया. 50वां शतक जमाकर इस बल्लेबाज ने विश्व क्रिकेट में तहलका मचा दिया.



विराट कोहली की अनजाने में बेइज्जती
फुटबॉल की दुनिया पर एक वक्त राज करने वाले ब्राजील के पूर्व कप्तान रोनाल्डो का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वह विराट कोहली के बारे में पूछे जाने पर हैरानी जताते हैं कि यह कौन है. एक सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने वाले ब्लॉगर का वीडिया सामने आया है.
इसमें वह रोनाल्डो से पूछते हैं कि क्या आप विराट कोहली को जानते हैं. रोनाल्डो जवाब देते हुए बोलते हैं, कौन?

फिर सामने से ब्लॉगर कहता है, विराट कोहली, भारत से हैं.

रोनाल्डो कहते हैं. नहीं मैं तो किसी विराट कोहली के बारे में नहीं जानता

इस पर ब्लॉगर हैरानी से कहता है- क्या आप विराट कोहली को नहीं जानते

इस पर जवाब आता है क्या वो कोई खिलाड़ी हैं?

ब्लॉगर कहता है- जी हां, वो क्रिकेट खिलाड़ी हैं

रोनाल्डो इस पर जवाब देते हैं, ओ, लेकिन वो तो हमारे यहां पर इतने ज्यादा पॉपुलर नहीं हैं.

Tags: Off The Field, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here