Home Sports Video: 427 दिन बाद टी20 में रोहित शर्मा की वापसी, शर्मनाक ढंग से हुए आउट

Video: 427 दिन बाद टी20 में रोहित शर्मा की वापसी, शर्मनाक ढंग से हुए आउट

0
Video: 427 दिन बाद टी20 में रोहित शर्मा की वापसी, शर्मनाक ढंग से हुए आउट

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशनल में वापसी पर पूरी दुनिया की नजर थी. अफगानिस्तान के खिलाफ चयनकर्ताओं ने उनको इस फॉर्मेट में चुना और 427 दिन के बाद बतौर कप्तान वह एक बार फिर से मैदान पर उतरे. टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी चुना. अफगानिस्तान ने भारत के सामने 20 ओवर में 5 विकेट पर 158 रन का स्कोर खड़ा किया. कप्तानी में पुराना रंग दिखाने वाले भारतीय दिग्गज बल्लेबाजी में नाकाम रहे और शर्मनाक तरीके से आउट होकर वापस लौटे.

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज की चर्चा काफी वक्त से हो रही थी. रोहित शर्मा टी20 विश्व कप 2022 के बाद पहली बार मैदान पर उतरने वाले थे. चयनकर्ताओं ने उनको इस फॉर्मेट में 14 महीने बाद वापसी का मौका दिया लेकिन यह इस दिग्गज के लिए कभी ना याद करने वाला रहा. टॉस जीतकर अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी चुनी. अक्षर पटेल ने टीम को विकेट दिलाया और फिर मुकेश कुमार ने वापसी कराते हुए मेहमान टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका.



रोहित शर्मा शर्मनाक ढंग से आउट
427 महीने के बाद टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा की वापसी बतौर बल्लेबाज अच्छी नहीं रही. इतने लंबे वक्त के बाद बल्लेबाजी करने उतरे इस धुरंधर के बल्ले से एक भी रन नहीं निकला. पहले ओवर की महज दूसरी ही गेंद पर शुभमन गिल के साथ ताल मेल में हुई गड़बड़ी की वजह से रन आउट होकर उनको वापस लौटना पड़ा. शॉट लगाने के बाद रोहित शर्मा सीधा रन लेने के लिए दौड़ पड़े. दूसरी तरफ शुभमन गिल ने उनकी तरफ देखा भी नहीं और गेंद किस तरफ जा रही है इस पर ध्यान देते रहे.

नतीजा यह हुआ कि रोहित शर्मा दौड़ लगाते हुए नॉन स्ट्राइक पर पहुंच गए लेकिन गिल अपनी जगह से हिले भी नहीं. जब तक कप्तान साहब वापस अपने छोर पर लौटते बहुत देर हो चुकी थी. अपनी वापसी मुकाबले में रोहित शर्मा को शून्य पर रन आउट होकर वापस जाने पर मजबूर होना पड़ा.

Tags: India vs Afghanistan, Rohit sharma, Shubman gill



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here