[ad_1]

Viksit Bharat Sankalp Yatra
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को दक्षिण मुंबई में विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विकसित भारत बनाना हमारा संकल्प है। भाजपा नेता ने कहा कि ये यात्रा विश्वास और संकल्प करा रही है कि विकसित भारत बनाने में प्रत्येक भारतवासी का योगदान है।
ठाकुर ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम 2047 से पहले भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। मोदी जी की गारंटी की गाड़ी दो लाख 69 हजार पंचायतों में जाकर लोगों को भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी और लाभ सुनिश्चित कर रही है। अभी तक 13 करोड़ से ज्यादा लोग इस यात्रा से जुड़ चुके हैं।
भारत संकल्प यात्रा से लाखों जरूरतमंदों को फायदा मिला…
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मुंबई जैसे शहरी क्षेत्र में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लाखों जरूरतमंदों को फायदा मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा हो, उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाला फ्री गैस चूल्हा या वन नेशन, वन राशन कार्ड के तहत देश के किसी भी कोने में जरूरतमंदों को अनाज उपलब्ध कराना हो, यह सब लोगों को सुनिश्चित कराया जा रहा है। अधिकारी और कर्मचारी यहां उपलब्ध रहते हैं, जो केंद्र सरकार की सभी योजनाओं से लोगों को जोड़ते हैं।
तकनीकी का उपयोग कर भ्रष्टाचार पर लगाया अंकुश
ठाकुर ने कहा कि तकनीकी का उपयोग कर पारदर्शिता और इनोवेशन लाना मोदी जी ने देश को सिखाया है। इस पारदर्शिता से जवाबदेही सुनिश्चित होती है और भ्रष्टाचार रुकता है। इसीलिए देश का 2 लाख 70 हजार करोड़ रुपए बचें। अब तक 4 लाख 10 हजार से ज्यादा फर्जी एलपीजी कनेक्शंस को रद्द किया गया है। 4 करोड़ 20 लाख फर्जी राशन कार्डों को रद्द किया गया।
[ad_2]
Source link