[ad_1]
अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। समारोह की तैयारी बहुत ही धूम धाम से चल रही है। इस समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय सिनेमा के कई सितारों को निमंत्रण पत्र मिल चुका है। अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय सिनेमा के कई सितारें काफी उत्सुक दिख रहे है और उन्हें उस ऐतिहासिक पल का बेसब्री से इंतजार है। आइए जानते हैं इनमें से इन 10 सितारों के भाव इन दिनों कैसे हैं..
अब योगदान देने की हमारी बारी है: अक्षय कुमार
अभिनेता अक्षय कुमार प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण को लेकर बहुत खुश हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अक्षय कुमार भी पहुंच रहे हैं। जब मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हुआ था तब अक्षय कुमार ने मंदिर निर्माण कार्य में अपनी तरफ से योगदान दिया था। और, उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी इसमें शामिल होंगे।’ अक्षय कुमार ने लोगों से अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देने और ऐतिहासिक मंदिर के निर्माण में हिस्सा लेने का आग्रह किया था।
ये मेरा सौभाग्य है: जैकी श्रॉफ
अभिनेता जैकी श्रॉफ को भी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला है। जैकी श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया पर निमंत्रण पत्र की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘हमें 22 जनवरी को अयोध्या में सबसे शुभ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है। हम भारतीयों के जीवन में इस ऐतिहासिक दिन को लाने के लिए दशकों तक जिन्होंने अपना योगदान दिया, उसके लिए मैं आभारी हूं।’
जनसहयोग जारी रहना चाहिए: चिरंजीवी
प्रभास की सलार ने पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा, 22वें दिन कैसा रहा डंकी का हाल!
मंदिर देखने के लिए काफी उत्साहित हूं: अभिषेक बच्चन
आज भी अरुण गोविल में प्रभु राम की छवि देखते हैं फैंस, एक किरदार से रोशन हुआ एक्टर का नाम
[ad_2]
Source link