[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 5 मैचों की सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. भारतीय चयनकर्ताओं ने टीम में 4 स्पिनर्स को चुना है जबकि एक अनकैप्ड विकेटकीपर को मौका मिला है. भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 25 जनवरी से होगा.
भारतीय स्क्वॉड में 4 स्पिनर्स को शामिल किया गया है. अनुभवी रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को मौका मिला है. भारत और इंग्लैंड के बीच यह टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी. भारतीय पेस अटैक में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और आवेश खान को शामिल किया गया है. ये सभी गेंदबाज साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम का हिस्सा थे.
ईशान की जगह जुरेल को मौका
ईशान किशन की गैरमौजूदगी में अनकैप्ड ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया है. केएल राहुल और केएस भरत दो अन्य विकेटकीपर 16 सदस्यीय टीम में मौजूद हैं. जुरेल अंडर 19 टीम के उप कप्तान रह चुके हैं जो टीम 4 साल पहले आईसीसी अंडर 19 मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी.
टीम इंडिया से हुआ बाहर, मौन वीडियो शेयर कर किसको ‘जवाब’ दे रहा ये भारतीय क्रिकेटर?
चाचा से भी आगे निकला भतीजा! डेब्यू मैच में मचाया गदर, विरोधी कप्तान को भी लपेटा
इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, एस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), आवेश खान.
.
Tags: IND vs ENG, India Vs England, Ishan kishan, KL Rahul, Rohit sharma, Yashasvi Jaiswal
FIRST PUBLISHED : January 12, 2024, 23:22 IST
[ad_2]
Source link