[ad_1]
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया में वॉइटवॉश के बाद न्यूजीलैंड पहुंचे पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हालत सुधरने का नाम नहीं ले रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच में पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शाहीन अफरीदी की ऐसी पिटाई हुई कि वे शायद ही भूल पाएं. न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलेन ने पाकिस्तानी कप्तान शाहीन शाह अफरीदी के एक ही ओवर में 3 चौके और 2 छक्के जड़ दिए.
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में टी20 मैच खेला गया. पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की. पाकिस्तान ने पहला विकेट पहले ही ओवर में ले लिया, तब लगा कि कप्तान शाहीन अफरीदी का फैसला सही है. लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड के बैटर्स ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं.
न्यूजीलैंड के बैटर्स की मार शाहीन अफरीदी पर पड़ी. कीवी ओपनर फिल एलेन ने मैच के तीसरे ओवर में लगातार पांच गेंदों को बाउंड्री के पार भेजा. फिल एलेन ने शाहीन अफरीदी के इस ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाया. इसके बाद उन्होंने लगातार 3 चौके जड़े और फिर ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का उड़ाया.
हालांकि, अफरीदी अकेले ऐसे पाक बॉलर नहीं रहे, जिन्होंने एक ही ओवर में खूब रन लुटाए. ऑस्ट्रेलिया में अपने ऑलराउंड खेल से धूम मचाने वाले आमिर जमाल भी कीवी बैटर्स की मार का शिकार बने. केन विलियम्सन और डेरिल मिचेल ने आमिर जमाल के एक ओवर में 20 रन ठोक दिए. इसमें 3 चौके, एक छक्का और दो सिंगल्स शामिल थे.
.
Tags: Kane williamson, New Zealand, Pakistan, Shaheen Afridi
FIRST PUBLISHED : January 12, 2024, 13:44 IST
[ad_2]
Source link