Home Breaking News कैटरीना कैफ का करियर बेस्ट अभिनय, विजय सेतुपति के वन लाइनर और सिनेमा श्रीराम राघवन का

कैटरीना कैफ का करियर बेस्ट अभिनय, विजय सेतुपति के वन लाइनर और सिनेमा श्रीराम राघवन का

0
कैटरीना कैफ का करियर बेस्ट अभिनय, विजय सेतुपति के वन लाइनर और सिनेमा श्रीराम राघवन का

[ad_1]

Merry Christmas Review in Hindi by Pankaj Shukla Katrina Kaif Vijay Sethupati Sriram Raghavan Ramesh Taurani

मेरी क्रिसमस रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला

Movie Review

मेरी क्रिसमस

कलाकार

कैटरीना कैफ
,
विजय सेतुपति
,
विनय पाठक
,
प्रतिमा कन्नन
,
टीनू आनंद
,
अश्विनी कलसेकर
,
संजय कपूर
और
परी माहेश्वरी शर्मा आदि

लेखक

श्रीराम राघवन
,
पूजा लढा सुरती
,
अरिजित बिस्वास
और
अनुकृति पांडे

निर्देशक

श्रीराम राघवन

निर्माता

रमेश तौरानी
,
संजय राउतराय
और
केवल गर्ग

रिलीज

12 जनवरी 2023


‘रात जितनी हसीन होगी, सुबह उतनी ही रंगीन होगी’, किसी फिल्म के पोस्टर पर ये लाइन पढ़ने और पोस्टर पर कैटरीना कैफ जैसी खूबसूरत महिला की तस्वीर देखने के बाद भी अगर साथ में निर्देशक श्रीराम राघवन लिखा हो तो दर्शक फिल्म को लेकर कोई ख्याल पकाना भी चाहे तो नहीं पका सकता। यही श्रीराम का सिनेमा है। फिल्म ‘ऐतबार’ में निर्देशक मुकुल आनंद के सहायक के तौर पर शुरु हुआ उनका फिल्मी सफर अब उस मुकाम पर पहुंच चुका है जहां उनकी फिल्मों के लिए दर्शक दम साधकर इंतजार करते हैं। श्रीराम की पिछली फिल्म ‘अंधाधुन’ को रिलीज हुए पांच साल हुए। इसे बनाने वाली कंपनी वायकॉम18 ने उससे पैसे भी अंधाधुंध कमाए। और, अब बारी टिप्स म्यूजिक कंपनी की है। रमेश तौरानी के लिए ये फिल्म उनकी कंपनी की नई ब्रांडिंग है। टिप्स की पिछली फिल्में ‘रेस 3’, ‘भूत पुलिस’ और ‘गैसलाइट’ रही हैं, उनका हाल सबको पता है, ताजा हाल ये है कि ‘मेरी क्रिसमस’ के सिनेमाघरों तक पहुंचने से पहले ही टिप्स के शेयरों में पांच फीसदी से ज्यादा का उछाल बीते दिन दर्ज किया गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here