Home Sports टीम इंडिया से हुआ बाहर, मौन वीडियो शेयर कर किसको ‘जवाब’ दे रहा ये क्रिकेटर?

टीम इंडिया से हुआ बाहर, मौन वीडियो शेयर कर किसको ‘जवाब’ दे रहा ये क्रिकेटर?

0
टीम इंडिया से हुआ बाहर, मौन वीडियो शेयर कर किसको ‘जवाब’ दे रहा ये क्रिकेटर?

[ad_1]

हाइलाइट्स

ईशान किशन को दुबई में पार्टी करते हुए देखा गया था
साउथ अफ्रीका दौरा बीच में छोड़कर लौट आए थे ईशान
राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया से बाहर किए जाने पर दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली. ईशान किशन को अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया. भारतीय विकेटकीपर को टीम से ड्रॉप किए जाने पर विवाद बढ़ता जा रहा है. लेफ्ट हैंड बल्लेबाज ईशान किशन ने साउथ अफ्रीका को टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही टाटा बाय बाय कर दिया था. ईशान के टेस्ट सीरीज से नाम वापस लेने के पीछे बीसीसीआई ने निजी कारण का हवाला दिया था. उसके बाद ईशान को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर रखा गया. ऐसी खबरें आईं कि ईशान को दुबई में पार्टी में शामिल होने की वजह से भारतीय टीम मैनेजमेंट ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में उनको जगह नहीं दी है. इसपर टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ भी रिएक्ट कर चुके हैं. लेकिन इन सबके बीच ईशान ने एक वीडियो जारी कर जवाब देने की कोशिश की है.

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में मुंबई इंडियंस का यह बल्लेबाज दिन की शुरुआत मेडिटेशन से करता हुआ दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद वह ग्राउंड पर जाते हैं. जहां वह कई तरके एक्सरसाइज करते हैं. इससे पहले एक रिपोर्ट आई थी कि ईशान किशन वडोदरा में मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पंड्या संग ट्रेनिंग कर रहे हैं.

रजत पाटीदार के नाबाद अर्धशतक से भारत का मुंहतोड़ जवाब, पहले ही दिन बनाया दबदबा

चाचा से भी आगे निकला भतीजा! डेब्यू मैच में मचाया गदर, विरोधी कप्तान को भी लपेटा

अनुशासनात्मक कार्रवाई से किया इनकार
इससे पहले यह भी कहा गया था कि 25 साल के ईशान किशन ने मेंटल फटीग की वजह से साउथ अफ्रीका दौरे से ब्रेक मांगा था. अफगानिस्तान के खिलाप पहले टी20 मैच की पूर्व संध्या पर जब टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ये यह पूछा गया कि क्या ईशान को अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत बाहर किया गया है? इसपर द्रविड़ ने ना में जवाब दिया. द्रविड़ ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. बल्कि ईशान ने खुद को चयन के लिए उपलब्ध नहीं कराया है.

द्रविड़ ने कही थी ये बात
राहुल द्रविड़ ने मोहाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘ ईशान किशन चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में ब्रेक मांगा था जिस पर हम सहमत थे. उन्होंने खुद को चयन के लिए उपलब्ध नहीं कराया है और जब वह ऐसा करेंगे तो मुझे यकीन है कि पहले वह घरेलू क्रिकेट खेलेंगे और खुद को चयन के लिए उपलब्ध रखेंगे.’

Tags: Ishan kishan, Rahul Dravid, Team india



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here