[ad_1]
नई दिल्ली. बाबर आजम की फिफ्टी पाकिस्तान टीम की काम नहीं आई. स्टार बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में धमाकेदार अर्धशतक जड़ा. हालांकि ऑकलैंड में खेले गए पहले टी20 में पाकिस्तान को हार झेलनी पड़ी. टी20 में बाबर आजम पहले मोहम्मद रिजवान के साथ ओपनिंग में उतरते थे लेकिन न्यूजीलैंड में वह वन डाउन उतरे. उनकी जगह रिजवान के साथ 21 साल के युवा बल्लेबाज सैम अयूब को उतारा गया. बाबर ने इस दौरान अर्धतशतक जड़कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर पहुंच गए.
दाएं हाथ के बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने ईडन पार्क में 35 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए. इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. बाबर ने इस दौरान न्यूजीलैंड के पूर्व ओपनर मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptil) को पीछे छोड़ा. बाबर के नाम 105 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 3542 रन हो गए हैं जिसमें 3 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं. गुप्टिल ने 122 मैचों में 3531 रन बनाए हैं. गुप्टिल के नाम टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2 शतक और 20 हाफ सेंचुरी शामिल हैं.
कोहली और रोहित हैं बाबर से आगे
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम है. कोहली ने 115 मैचों में 1 शतक और 37 अर्धशतक की मदद 4008 रन बनाए हैं वहीं रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम 149 मैचों में 3853 रन दर्ज हैं. रोहित इस दौरान 4 शतक और 29 अर्धशतक ठोक चुके हैं. यानी बाबर से आगे अब कोहली और रोहित हैं. बाबर के लिए टी20 में तीसरा स्थान नया है. ओपनिंग में सैम अयूब ने 8 गेंदों पर 27 रन ठोककर यह दिखा दिया कि आने वाला समय उन्हीं का है.
पाकिस्तान को मिली हार
मैच में पाकिस्तान को 46 रन से हार मिली. पाकिस्तानी गेंदबाजों ने इस मुकाबले में जमकर रन लुटाए. न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए कप्तान केन विलियमसन ओर डेरिल मिचेल के अर्धशतक की मदद से 8 विकेट पर 226 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 12 गेंद बाकी रहते 180 रन पर ढेर हो गई.
.
Tags: Babar Azam, Martin guptill, New Zealand vs Pakistan, Rohit sharma, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : January 12, 2024, 19:28 IST
[ad_2]
Source link