[ad_1]
हाइलाइट्स
यूपी और बंगाल की टीम रणजी ट्रॉफी में आमने सामने हैं
33 साल के पेसर ने बंगाल के खिलाफ मचाया तहलका
बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी भी सस्ते में लौटे पवेलियन
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर किए गए अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 6 साल बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच खेलने उतरे हैं. उन्होंने यूपी बनाम बंगाल रणजी ट्रॉफी मुकाबले के पहले दिन अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा दिया. दाएं हाथ के इस स्विंग गेंदबाज ने बंगाल की पहली पारी में 5 विकेट लेकर वापसी का जश्न मनाया. भुवी ने कहर बरपाती गेंदों के सामने बंगाल के धाकड़ बल्लेबाज भी आसानी से घुटने टेकते दिखे. उन्होंने कप्तान मनोज तिवारी को भी सस्ते में पवेलियन भेज दिया. भुवी यदि रणजी ट्रॉफी में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो क्या उन्हें आगामी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका मिलेगा? यह सवाल सभी के मन में है.
33 साल के भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने बंगाल (UP vs Bengal) को झटके पर झटका दिया. ग्राउंड पर खराब रोशनी की वजह से खेल रोके जाने तक उन्होंने बंगाल के 95 के स्कोर पर 5 विकेट झटक लिए थे. बंगाल के शुरुआती 5 विकेट जो गिरे वो सभी भुवी ने लिए. भुवी ने 13 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट चटकाए हैं. टेस्ट मैचों में वह आखिरी बार साल 2018 में दिखाई दिए थे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहांसबर्ग में खेले गए टेस्ट मैच में उन्होंने कुल चार विकेट लिए थे जिसमें पहली पारी के 3 और दूसरी पारी के एक विकेट शामिल है.
अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान की शर्मनाक शुरुआत, मिचेल और साउदी बने न्यूजीलैंड की जीत के नायक
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 16 विकेट निकाले थे
पिछले साल खेली गई सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में भुवनेश्वर ने लाजवाब गेंदबाजी की थी. उन्होंने 7 मैचों में 16 विकेट चटकाए थे. इस दौरान उनकी औसत 9.31 रही. भुवी ने मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी एक बार पांच विकेट हॉल अपने नाम किया था. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) में शानदार गेंदबाजी के बाद उनकी टीम इंडिया में कमबैक की खबरें तेज हो गई थीं. तब भारत को वनडे विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया की टी20 में मेजबानी करनी थी. कहा जा रहा था कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीनियर गेंदबाजों को आराम दिया जा सकता है. ऐसे में भुवी पेस अटैक की अगुआई कर सकते हैं लेकिन ऐसा हुआ नहीं.
‘स्विंग के सुल्तान’के नाम से जाने जाते हैं भुवी
‘स्विंग के सुल्तान’ भुवनेश्वर उन चुनिंदा गेंदबाजों में शामिल हैं जो ओवरऑल टी20 क्रिकेट में पांच या इससे अधिक विकेट लेने का कारनामा पांच बार अंजाम दे चुके हैं. विश्व क्रिकेट में अभी तक 5 गेंदबाज टी20 क्रिकेट में पांच या इससे अधिक बार पंजा खोल चुके हैं. भुवी ने टेस्ट में एक पारी में 4 बार 5 विकेट हॉल औ 3 बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किया है. वनडे में वह एक बार 5 विकेट अपने नाम कर चुके हैं जबकि 4 बार 4 विकेट झटक चुके हैं. टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 2 बार 5 विकेट हॉल है जबकि 3 बार वह 4 विकेट ले चुके हैं.
.
Tags: Bengal, Bhuvneshwar kumar, Ranji Trophy
FIRST PUBLISHED : January 12, 2024, 17:37 IST
[ad_2]
Source link