[ad_1]
03:11 PM, 13-Jan-2024
दुल्हन की तरह सज रही है यूपी की राजधानी
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में आने वाले मेहमानों को लखनऊ से होकर गुजरना होगा। इसके लिए शहर पूरी तरह से तैयार है। रंग-रोगन से लेकर रोशनी तक पर काम हो रहा है। साफ-सफाई के साथ शहर रंग-बिरंगी झालरों में नहा रहा है। शुक्रवार को अयोध्या रोड पर लगे स्ट्रीट लाइट के पोलों पर रंगीन स्पाइरल लाइटों को लगा दिया है।
02:21 PM, 13-Jan-2024
रावण के मंदिर में भी गूंजेंगे श्रीराम के जयकारे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को जब अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे तो रावण का मंदिर भी जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठेगा। नोएडा के बिसरख क्षेत्र में बना मंदिर लंका के राजा रावण को समर्पित है। स्थानीय लोक कथाओं के अनुसार, बिसरख रावण का जन्म स्थान है। बिसरख में लंकापति रावण के इस मंदिर में भगवान शिव, पार्वती और कुबेर की मूर्तियां भी हैं। रावण मंदिर के पुजारी महंत रामदास ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मंदिर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारी जोरों पर हैं।
01:46 PM, 13-Jan-2024
मायावती को मिला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए उन्हें निमंत्रण भेजा गया है। विश्व हिंदू परिषद ने शनिवार को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा गया है। विहिप के अनुसार, उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है लेकिन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी।
01:01 PM, 13-Jan-2024
अयोध्या में सज रहे बाबा केदार की भूमि में तैयार श्रीराम मंदिर के प्रतीक
मंदिर के प्रतीकों को पाइन वुड से तैयार किया जा रहा है। केदार इनोवेशन के संस्थापक भास्कर पुरोहित टीम के साथ बीते छह महीने से भगवान श्रीराम मंदिर के प्रतीक बनाने में जुट गए थे। जिला मुख्यालय से लगे भटवाड़ी और तिलवाड़ा में श्रीराम मंदिर के प्रतीक बनाने का कार्य किया जा रहा है।
इस सेंटर में पुरोहित और उनकी टीम द्वारा 3.5 इंच से लेकर चार फीट ऊंचाई तक के श्रीराम मंदिर के प्रतीक बनाए जा रहे हैं, जिनके मूल्य भी उसी हिसाब से निर्धारित किए गए हैं। एक प्रतीक को तैयार करने में 20 से 30 मिनट का समय लग रहा है। यहां एक दिन में 55 से 60 नग तक तैयार हो रहे हैं।
12:44 PM, 13-Jan-2024
चंपत राय के साथ अपनी बैठक पर बोले अयोध्या एयरपोर्ट के निदेशक
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय के साथ अपनी बैठक पर अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक, विनोद कुमार ने कहा, ‘हमने विमानों को कैसे संभालना है और अपेक्षित विमानों की संख्या पर चर्चा करने के लिए एक समीक्षा बैठक की थी। यहां विमान के लिए कोई पार्किंग नहीं होगी, हम इसके लिए नजदीकी हवाईअड्डों से संपर्क कर रहे हैं।’
12:34 PM, 13-Jan-2024
प्राण प्रतिष्ठा के दिन गोदावरी के तट पर आरती करेंगे उद्धव ठाकरे
अयोध्या राम मंदिर को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि ‘राम मंदिर बन रहा है और इससे सभी खुश हैं, लेकिन मैं देशभक्त हूं अंधभक्त नहीं। राम मंदिर बने ये मेरे पिता का भी सपना था और यह हम सभी के लिए खुशी की बात है कि अब मंदिर बन रहा है, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शंकराचार्यों से चर्चा की जानी चाहिए थी।’ उद्धव ठाकरे ने बताया कि ‘वह 22 जनवरी की शाम को गोदावरी नदी के तट पर आरती करेंगे।’
भगवान श्री रामलला सरकार के अनुजों सहित दिव्य दर्शन – अयोध्या धाम
पौष मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि, विक्रमी संवत् २०८०
Divya Darshans of Bhagwan Shri Ram Lalla, along with his brothers- Ayodhya Dham
Paush Maas, Shukla Paksh, Dwitiya Tithi, Vikrami Samvat 2080 pic.twitter.com/pDfhoZvjYM
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) January 13, 2024
12:23 PM, 13-Jan-2024
मशीन से एक बार में बनेगी 10 हजार इडली
हजारों अतिथियों व भक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। दिल्ली से एक मशीन मंगाई जा रही है जो एक बार में दस हजार इडली निकालेगी। यह मशीन 15 जनवरी तक अयोध्या पहुंच जाएगी। कन्नौज से आलू, छत्तीसगढ़ से चावल, असम से चाय की पत्ती व अदरक, अमेठी से राजेश मसाले, बुलंदशहर से चीनी, राजस्थान से घी समेत बड़ी मात्रा में खाद्यान लगातार आ रहे हैं।
11:59 AM, 13-Jan-2024
साधु-संतों व अतिथियों को मिलेंगे ये पकवान
समारोह में साधु-संतों के लिए विशेष इंतजाम हैं। फलाहार के अलावा इनके लिए कुट्टू के आटे की पूड़ी, साबूदाना के आइटम, मूंगफली की व्यवस्था की है। इसके अलावा गेहूं के आटे की पूड़ी, चार प्रकार की सब्जी, रोटी, बासमती चावल, गोविंद भोग चावल, कचौड़ी, दाल, पापड़, खीर, करीब 10 तरह की मिठाइयां रहेंगी। नाश्ते में दही जलेबी, मूंग की दाल और गाजर का हलवा, चाय, कॉफी, चार पांच तरह की पकौडि़यों के इंतजाम किए गए हैं। इसमें क्या घटाया बढ़ाया जा सकता है, इस पर भी चर्चा चल रही है।
11:19 AM, 13-Jan-2024
अतिथियों के लिए गीता प्रेस से अयोध्या रवाना की गईं पुस्तकें
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों को उपहार स्वरूप भेंट करने के लिए गीता प्रेस से प्रकाशित पुस्तकें शुक्रवार को अयोध्या रवाना की गईं। इनमें 10 हजार अयोध्या दर्शन पुस्तकें हैं, जिन्हें प्रसाद के साथ श्रद्धालुओं को बांटा जाएगा। इसके अलावा तीन पुस्तकों व गीता दैनंदिनी (डायरी) के 51 बंडल भेजे गए हैं। इनमें अयोध्या दर्शन, 1972 में प्रकाशित कल्याण के विशेषांक श्रीरामांक का परिवर्धित संस्करण, अयोध्या महात्म्य व गीता दैनंदिनी शामिल है। 12 अति विशिष्ट अतिथियों के लिए आर्ट पेपर पर प्रकाशित श्रीरामचरितमानस की प्रतियां भी भेजी गई हैं।
11:02 AM, 13-Jan-2024
राम राज्य अब आ रहा है: आचार्य सत्येन्द्र दास
भगवान राम के राजनीतिक इस्तेमाल पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा, ‘दो प्रकार की नीति है, एक राजनीति और दूसरी धर्मनीति। उन्होंने (भाजपा) भगवान राम को अपना बनाया और आज उनके पास उनका आशीर्वाद है। यह ‘राजनीति’ नहीं बल्कि ‘धर्मनीति’ है। राम राज्य अब आ रहा है।’
10:31 AM, 13-Jan-2024
हनुमानगढ़ी व नागेश्वरनाथ पर लगे 25 आईपी कैमरे
हनुमानगढ़ी व नागेश्वरनाथ मंदिर पर 25 इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) कैमरे लगे हैं। अब कनक भवन, राम की पैड़ी व अन्य स्थानों पर भी यही कैमरे लगेंगे। ये कैमरे इंटरनेट या स्थानीय क्षेत्र नेटवर्क (एलएएन) पर फुटेज भेजकर और प्राप्त करके डिजिटल वीडियो की निगरानी करते हैं। यह वाईफाई या पावर ओवर ईथरनेट (पीओई) केबल के जरिये नेटवर्क से जुड़ते हैं।
09:46 AM, 13-Jan-2024
‘तीसरी आंख’ से नहीं बच पाएंगे अपराधी
पूर्व में सार्वजनिक स्थलों पर लगे कैमरों के अलावा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अयोध्या में 10,548 खुफिया कैमरे अब तक लग चुके हैं। इनमें रामनगरी के लगभग 3500 कैमरे शामिल हैं। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में लगभग 2,000, रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र में लगभग डेढ़ हजार व नगर कोतवाली क्षेत्र में 710 कैमरे लगे हैं। इसके अलावा रेड जोन व येलो जोन में भी अलग-अलग क्षमता के आधुनिक कैमरे लगे हैं। यह कैमरे उन स्थानों पर लगे हैं, जहां आपकी सोच भी नहीं पहुंच सकती है। किसी भी व्यक्ति के आते-जाते, उठते-बैठते या किसी तरह की गतिविधि को यह कैमरे रिकॉर्ड करेंगे। किसी तरह का अपराध करके अपराधी भाग भी नहीं सकेगा। शहर से जाने वाले हर रास्ते पर ये कैमरे उसका पीछा करेंगे।
09:19 AM, 13-Jan-2024
10,548 स्थानों पर लगाए गए खुफिया सीसीटीवी कैमरे
अयोध्या के 10,548 स्थानों पर लगे खुफिया कैमरों से हर गतिविधि की निगरानी हो रही है। खुराफातियों को पता भी नहीं चलेगा कि वे कहां से देखे जा रहे हैं। श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या की सुरक्षा और अहम हो गई है। इसके लिए गृह विभाग ने ऐसी तैयारी है कि अशांति फैलाने वालों के मंसूबे तार-तार हो जाएंगे। चाक-चौराहों व संवेदनशील स्थानों पर सशस्त्र जवान तो मुस्तैद रहेंगे ही, तीसरी आंख की निगाह भी सर्वत्र रहेगी। इसे लेकर पुलिस ने पहले से ही तैयारी की थी, जो अब अधिक सार्थक सिद्ध हो रही है।
09:18 AM, 13-Jan-2024
अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग भोजनालय
यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir Live: प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मॉरीशस में विशेष छुट्टी का एलान,बढ़ गई मांग रामचरितमानस की
09:01 AM, 13-Jan-2024
Ayodhya Ram Mandir Live: गीता प्रेस से अयोध्या भेजी गईं पुस्तकें, हजारों कैमरों की निगाहों में रामनगरी
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने आने अतिथियों को देसी व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। अयोध्या की गरिमा के अनुरूप पूरी तरह से शुद्ध सात्विक भोजन ही परोसा जाएगा। इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं। अलग-अलग राज्यों की पहचान रखने वाले व्यंजन भी बनेंगे। मसलन लिट्टी-चोखा, राजस्थानी दाल बाटी चूरमा, पंजाबी तड़का, दक्षिण भारतीय मसाला डोसा और इडली, बंगाली रसगुल्ले, जलेबी जैसे कई खास व्यंजन और मिठाइयों को मेन्यू में शामिल किया गया है।
[ad_2]
Source link