Home Breaking News Ishan Kishan: ईशान के रणजी ट्रॉफी खेलने पर संशय जारी, झारखंड ने कहा- कोई जानकारी नहीं; द्रविड़ ने दी थी सलाह

Ishan Kishan: ईशान के रणजी ट्रॉफी खेलने पर संशय जारी, झारखंड ने कहा- कोई जानकारी नहीं; द्रविड़ ने दी थी सलाह

0
Ishan Kishan: ईशान के रणजी ट्रॉफी खेलने पर संशय जारी, झारखंड ने कहा- कोई जानकारी नहीं; द्रविड़ ने दी थी सलाह

[ad_1]

Ishan Kishan State Association Says He Hasn't Contacted yet; Rahul Dravid gave advice to Play Domestic Cricket

राहुल द्रविड़ और ईशान किशन
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


भारतीय टीम के दो खिलाड़ी ईशान किशन और श्रेयस अय्यर इन दिनों गलत वजहों से चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा बताया जा रहा था कि दोनों के रवैये से बीसीसीआई नाराज है और अफगानिस्तान के खिलाफ टीम में नहीं चुनकर उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। ईशान ने दक्षिण अफ्रीकी दौरे को बीच में छोड़ दिया था। वहीं, रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि बोर्ड अफ्रीकी दौरे पर टेस्ट सीरीज में उनकी बल्लेबाजी स्टाइल से नाराज था। साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए दोनों को घरेलू क्रिकेट खेलने की भी सलाह दी गई है।

हालांकि, भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात का खंडन किया था, लेकिन उन्होंने ईशान को घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी खेलने की सलाह जरूर दी थी। ईशान के रणजी खेलने को लेकर अभी तक कुछ भी साफ नहीं है। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका चुना जाना मुश्किल नजर आ रहा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here