Home Sports कौन हैं पैर से गेंदबाजी और गर्दन से बैटिंग करने वाले आमिर? सचिन तेंदुलकर भी हुए फैन, मिलने की इच्छा जताई

कौन हैं पैर से गेंदबाजी और गर्दन से बैटिंग करने वाले आमिर? सचिन तेंदुलकर भी हुए फैन, मिलने की इच्छा जताई

0
कौन हैं पैर से गेंदबाजी और गर्दन से बैटिंग करने वाले आमिर? सचिन तेंदुलकर भी हुए फैन, मिलने की इच्छा जताई

[ad_1]

नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर के पैरा क्रिकेटर आमिर हुसैन (Aamir Hussain) काफी चर्चा में हैं. उन्होंने हर तरफ लोगों को इंस्पायर किया हुआ है. सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) भी इस खिलाड़ी के फैन हो गए हैं. सचिन ने कहा है कि मुझे आशा है कि मैं उनसे जल्द मिलूंगा. आमिर हुसैन चर्चा का विषय इसलिए हैं क्योंकि वह पैर से गेंदबाजी और गर्दन से बल्लेबाजी करते हैं.

सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर एक ट्वीट करते हुए लिखा,” आमिर ने अनुचित को उचित कर के दिखाया. ये वीडियो मुझे छू सा गया है. इससे दिख रह रहा है कि उन्हें खेल के प्रति कितना जुनून और प्यार है. मैं आशा करता हूं कि मैं उनसे एक दिन जरूर मिलूंगा और उनके नाम की एक जर्सी लूंगा. लाखों लोगों को खेल के प्रति इंस्पायर करने के लिए बहुत शुभकामनाएं.”

टीम इंडिया से बाहर चल रहे ओपनर का तूफानी शतक, रणजी ट्रॉफी में मचाया धमाल, 17 चौके मारे

बता दें कि जम्मू कश्मीर के बेजबहारा गांव से आने वाले आमिर ने अपने दोनों हाथ पिता के मील में गंवा दिए थे. वह उस समय सिर्फ 8 साल के थे. उन्होंने एनआई से कहा कि वह अपने काम के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहेंगे. इस घटना के बाद किसी ने मेरी मदद नहीं की थी. सरकार ने भी नहीं. लेकिन मेरी फैमिली मेरे साथ थी. आमिर ने इस घटना के बाद क्रिकेट खेलनी शुरू की और 2013 में उन्होंने पैरा क्रिकेट खेलना शरू किया.

इंग्लैंड के खिलाफ ध्रुव जुरेल को मिला मौका, रियान पराग का ट्वीट वायरल, कहा- मेरा लड़का…

हुसैन ने आगे कहा, ” मैंने दिल्ली में साल 2013 में नेशनल खेला. इसके बाद 2018 में मैंने बांग्लादेश के खिलाफ इंटरनेशनल मैच खेला. इसके बाद मैंने नेपाल, शारजाह और दुबई में क्रिकेट खेला. मुझे खेलते देख सभी लोग हैरान थे.

Tags: Sachin tendulkar

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here