[ad_1]
नई दिल्ली. रणजी ट्रॉफी में हर दिन किसी न किसी खिलाड़ी के बल्ले से शानदार शतक देखने को मिल रहा है. इसमें कई टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर भी शामिल हैं. अब ग्रुप स्टेज के 30वें मैच में टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर मयंक अग्रवाल के बल्ले से शानदार शतक देखने को मिला. यह इस सीजन में उनका पहला शतक है. मयंक ने कर्नाटक के लिए बैटिंग करते हुए शानदार पारी खेली.
मयंक अग्रवाल ने कर्नाटक के लिए खेलते हुए पहली इनिंग में शतकीय पारी खेली. कर्नाटक के लिए ओपनिंग करने उतरे समर्थ आर 60 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद मयंक ने कर्नाटक के लिए धांसू पारी खेली. उन्होंने 124 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली. 17 चौके और 1 छक्का जड़ा. क्रीज पर देवदत्त पड्डिकल और निकिन जोस कर्नाटक की पारी संभाल रहे हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ ध्रुव जुरेल को मिला मौका, रियान पराग का ट्वीट वायरल, कहा- मेरा लड़का…
मयंक अग्रवाल भारत के लिए काफी कम मुकाबले खेल सके हैं. अब तक उन्हें 21 टेस्ट और 5 वनडे खेलने का मौका मिला है. जिसमें उन्होंने क्रमश: 1488 और 86 रन बनाए हैं. आईपीएल में मयंक ने 123 मुकाबलों में 23 के औसत से 2601 रन बनाए हैं. 1 शतक भी जड़ा है. आखिरी बार साल 2022 में उन्होंने भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था. उसके बाद से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं.
रिंकू सिंह सो रहे थे चैन की नींद, अफगान खिलाड़ी ने अपनी अजीब हरकत से किया डिस्टर्ब, देखें VIDEO
मयंक काफी समय से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं. इसके बावजूद वह टीम इंडिया में जगह बनाने में असफल रहते हैं. नवंबर में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में जम्मू कश्मीर के खिलाफ शानदार शतक लगाया था. मयंक ने उस मैच में मयंक अग्रवाल ने 133 गेंदों में 157 रनों की पारी खेली थी.
.
Tags: Mayank agarwal, Ranji Trophy
FIRST PUBLISHED : January 13, 2024, 14:02 IST
[ad_2]
Source link