[ad_1]
नई दिल्ली. अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के शुरुआत दो टेस्ट मैचों के लिए बीसीआई ने अपनी 16 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. टीम में 4 स्पिनर और 3 विकेट शामिल किए गए हैं. ध्रुव जुरेल को पहली बार टेस्ट स्क्वॉड में जगह मिली है. 22 साल का यह विकेटकीपर डोमेस्टिक क्रिकेट और आईपीएल में धूम मचा चुका है. टेस्ट टीम में जगह मिलने के एक दिन बाद ही जुरेल ने अर्धशतक जड़कर नेशनल टीम में शामिल होने का जश्न मनाया. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार हाफ सेंचुरी जड़ी.
ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) का जब इंडिया टीम में सेलेक्शन हुआ उस समय वह इंग्लैंड के खिलाफ 2 दिवसीय प्रैक्टिस मैच में बिजी थे. उन्हें दोस्तों ने फोन कर बताया कि उनका सेलेक्शन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए हुआ है. जुरेल ने अहमदाबाद में इंग्लैंड लॉयंस (IND A vs ENG Lions) के खिलाफ खेले गए 2 दिवसीय प्रैक्टिस मैच में 38 गेंदों पर 50 रन ठोक डाले. उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए.
बल्लेबाजी में छाए अर्जुन तेंदुलकर, शतक के करीब पहुंचकर चूके, क्या दूसरे मैच में दिलाएंगे टीम को जीत?
इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस प्रैक्टिस मैच ड्रॉ
अहमदाबाद के बी ग्राउंड पर खेला गया यह प्रैक्टिस मैच ड्रॉ रहा. इंग्लैंड लॉयंस ने पहली पारी में 233 रन बनाए. जवाब में इंडिया ए टीम ने 8 विकेट पर 462 रन पर पारी घोषित की. इंडिया ए की ओर से ओपनर रजत पाटीदार ने शानदार 111 रन की पारी खेली वहीं सरफराज खान 96 रन बनाकर आउट हुए. श्रीकर भरत ने 64 रन बनाए जबकि जुरेल 50 रन बनाकर आउट हुए.
अंडर-19 विश्व कप खेल चुके हैं जुरेल
ध्रुव जुरेल उत्तरप्रदेश के आगरा के रहने वाले हैं. उन्होंने पिछले आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेला था. जुरेल ने आईपीएल 2023 में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया. भारतीय टीम में पहुंचने से पहले जुरेल घरेलू क्रिकेट में जलवा बिखेर चुके हैं. महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श बताने वाला यह युवा विकेटकीपर अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का उप कप्तान रह चुका है. जुरेल ने 2020 में अंडर 19 विश्व कप में बतौर विकेटकीपर के रूप में हिस्सा लिया था. भारतीय टीम फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी. हालांकि खिताबी मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को हराया था.
.
Tags: England, India a, Sarfaraz Khan
FIRST PUBLISHED : January 13, 2024, 16:50 IST
[ad_2]
Source link