Home Sports बॉलर्स होंगे हावी या बैटर्स बरसाएंगे रन, दूसरे टी20 में किसका चलेगा सिक्का

बॉलर्स होंगे हावी या बैटर्स बरसाएंगे रन, दूसरे टी20 में किसका चलेगा सिक्का

0
बॉलर्स होंगे हावी या बैटर्स बरसाएंगे रन, दूसरे टी20 में किसका चलेगा सिक्का

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच हैमिल्टन में खेला जाएगा
न्यूजीलैंड की टीम 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है
शाहीन अफरीदी पाकिस्तान टीम की कप्तानी कर रहे हैं

नई दिल्ली. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमें दूसरे टी20 मुकाबले में रविवार (14 जनवरी) को टकराएंगी. हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले जाने वाले दूसरे टी20 को जीतकर मेजबान न्यूजीलैंड की टीम बढ़त को दोगुना करना चाहेगी वहीं शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम की कोशिश जीत दर्ज कर सीरीज में बराबरी की होगी. ऑकलैंड टी20 में पाकिस्तान को 46 रन से हार मिली थी. लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि सेडन पार्क की पिच पर बल्लेबाज हावी होंगे या गेंदबाजों का सिक्का चलेगा. चलिए हम आपको इस पिच के बारे में बताते हैं कि यहां पर टॉस जीतकर पहले क्या करना चाहिए और इस पिच पर औसत स्कोर क्या है.

हैमिल्टन के सेडन पार्क ( Seddon Park, Hamilton) की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों को रास आती है. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 में भी बल्लेबाजों के मुफीद पिच रहने की उम्मीद है. इस विकेट पर पहली पारी में स्कोर 17 मैचों में 168 रन रहा है जबकि 180-190 रन इस पिच पर अच्छा टोटल होगा. टॉस जीतने वाली टरीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहेगी. हैमिल्टन के सेडन पार्क में अभी तक 17 टी20 मैच खेले गए हैं जहां पहले बैटिंग करने वाली टीम आठ और चेज करने वाली टीम भी आठ मैचों में विजयी रही है.

सरफराज से लेकर पाटीदार तक… इंग्लैंड के खिलाफ 4 खिलाड़ियों को चयनकर्ताओं ने किया नजरअंदाज, एक जड़ चुका है 22 सेंचुरी

VIDEO: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बवाल, बाबर-अफरीदी में बातचीत बंद, जर्नलिस्ट ने खोल दी पोल

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टी20 में हेड टू हेड
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक कुल 35 टी20 मैचों में भिड़ंत हुई है. 14 मैचों में कीवी टीम विजयी रही है जबकि 20 मैचों में पाकिस्तान टीम ने बाजी मारी है. एक मुकाबले का रिजल्ट नहीं निकल सका है. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11:40 बजे से खेला जाएगा.

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड वेदर अपडेट
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच में बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है. मौसम वेबसाइट के मुताबिक दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. हवा 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. इसका मतलब है कि फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिलेगा.

Tags: New Zealand vs Pakistan, NZ vs PAK, Shaheen Afridi, Weather forecast

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here