Home Sports विराट कोहली की प्लेइंग XI में होगी वापसी, रोहित शर्मा किसे करेंगे बाहर

विराट कोहली की प्लेइंग XI में होगी वापसी, रोहित शर्मा किसे करेंगे बाहर

0
विराट कोहली की प्लेइंग XI में होगी वापसी, रोहित शर्मा किसे करेंगे बाहर

[ad_1]

नई दिल्ली. अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम बदले हुए प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है. इंदौर के होल्कर स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला खेला जाना है. टीम इंडिया ने पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी. दूसरा मैच जीतकर भारत इस टी20 सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी. पहले मुकाबले में निजी कारणों की वजह से नहीं खेलने वाले विराट कोहली की प्लेइंग इलेवन में वापसी तय मानी जा रही है.

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी रविवार को खेला जाना है. साल के पहले टेस्ट मैच को जीतकर भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मुकाबलों की सीरीज में बराबरी की थी. अब इस पहले टी20 सीरीज पर भारत कब्जा जमाने के इरादे से उतरने वाला है. 14 महीने बाद इस फॉर्मेट में वापसी कर रहे विराट कोहली को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना तय माना जा रहा है. उनके आने के बाद कौन का खिलाड़ी बाहर बैठेगा यह फैसला कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा करेंगे.

विराट आए तो कौन जाएगा बाहर
भारतीय टीम के दिग्गज विराट कोहली आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में खेलने उतरेंगे. प्लेइंग इलेवन में उनके आने के बाद बदलाव होना पक्का है. विराट को जगह देने के लिए दो खिलाड़ियों के नाम पर चर्चा हो सकती है. अगर कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे तो तिलक वर्मा को बाहर किया जा सकता है. वहीं रोहित शर्मा अगर कोहली के साथ पारी की शुरुआत करने का फैसला लेते हैं तो शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार

Tags: India vs Afghanistan, Shubman gill, Tilak Verma, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here