Home Breaking News FIH Olympic Qualifier: अमेरिका के खिलाफ भारतीय महिला टीम की शर्मनाक हार, मुश्किल हुआ ओलंपिक का सफर

FIH Olympic Qualifier: अमेरिका के खिलाफ भारतीय महिला टीम की शर्मनाक हार, मुश्किल हुआ ओलंपिक का सफर

0
FIH Olympic Qualifier: अमेरिका के खिलाफ भारतीय महिला टीम की शर्मनाक हार, मुश्किल हुआ ओलंपिक का सफर

[ad_1]

Profligate India lose 0-1 to USA in FIH Women Olympic Qualifier

भारत बनाम अमेरिका
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


भारतीय महिला हॉकी टीम की एफआईएच ओलंपिक क्वालिफायर में बेहद खराब शुरुआत रही। उससे कम रैंकिंग वाली अमेरिका के हाथों भारत को 0-1 से हार मिली। भारतीय टीम को अनुभवी वंदना कटारिया और रक्षक दीप ग्रेस एक्का की कमी खली। 16वें मिनट में टेमर के गोल के बाद भारतीय टीम बराबरी का गोल नहीं दाग पाई। इस जीत के साथ अमेरिका ने 2019 के ओलंपिक क्वालिफायर में भारत के हाथों मिली हार का बदला ले लिया। आठ में से शीर्ष तीन टीमों को यहां से पेरिस ओलंपिक का टिकट मिलना है। अब ग्रुप बी में भारत को मजबूत न्यूजीलैंड और इटली के खिलाफ हर हाल में मैच जीतने होंगे।

दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में खाया गोल

भारी समर्थन के बीच खेल रही भारतीय टीम की पहले क्वार्टर में शुरुआत अच्छी नहीं रही। अमेरिकी टीम आक्रमण पर रही और 11वें मिनट में गोलिनी ने गोल भी किया, लेकिन वीडियो रेफरल में इस गोल को खारिज कर दिया गया। दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही अमेरिका ने गोल कर बढ़त बना ली। 16वें मिनट में एबिगेल टेमर ने गोलकीपर कप्तान सविता के पैड से वापस टकराकर आ रही गेंद को कब्जे में लेकर जबरदस्त रिवर्स हिट लगाकर गोल भेद दिया। यह गोल खाने के बाद भारतीय टीम हरकत में आई और एक के बाद एक हमले बोले। भारत को इस दौरान लगातार तीन पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन ड्रैग फ्लिकर दीपिका और उदिता गोल नहीं कर पाईं।

सात पेनाल्टी कॉर्नर गंवाए

पहले हाफ में 0-1 से भारत पिछड़ा था। हालांकि 57 प्रतिशत गेंद उसके कब्जे में रही और आठ बार उसने गोल पर हमले भी बोले। तीसरे क्वार्टर में भी यही कहानी दोहराई गई। लालरेमसियामी कुछ अच्छे मौके बनाए, लेकिन फायदा नहीं मिला। क्वार्टर के अंत में भारत को फिर लगातार तीन पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन किसी पर गोल नहीं हुआ। चौथे क्वार्टर की शुरुआत में वैष्णवी अमेरिकी खिलाड़ी को पीछे से गिराने की गंभीर गलती की, जिसके चलते उन्हें पीला कार्ड दिखाया गया। 10 खिलाड़ियों से खेल रही भारत ने सातवां पेनाल्टी कॉर्नर अर्जित किया। इस पर उदिता ने गोल भी किया, लेकिन रेफरल में उनकी हिट भारतीय खिलाड़ी के पैर से लगकर गोल में जाती दिखी। गोल को खारिज कर दिया गया। अमेरिका ने इसके बाद कई हमले बोले और लगातार तीन पेनाल्टी कॉर्नर भी अर्जित कर भारत पर दबाव बनाया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here