[ad_1]
नई दिल्ली. शाहीन अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान की टी20 क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है. सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को 46 रन से हार मिली. पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने इस मुकाबले में जमकर रन लुटाए. खुद कप्तान अफरीदी ने भी अपने 4 ओवर में 46 रन लुटा दिए. अफरीदी को समझ नहीं आ रहा था कि वह गेंद को कहां डाले. जब पाकिस्तानी गेंदबाजों की कीवी बल्लेबाज कुटाई कर रहे थे तब अफरीदी ग्राउंड पर बेहद लाचार दिखे. उन्होंने अपने पूर्व कप्तान बाबर आजम या अनुभवी फखर जमां से भी सलाह मशविरा करना उचित नहीं समझा. पाकिस्तान के खेल पत्रकार एजाज बाखरी ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. बाखरी का कहना है कि पाकिस्तान की टीम में इस समय कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है.
ऑकलैंड में खेले गए पहले टी20 में पाकिस्तान (NZ vs PAK) की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं टिक पाई. उसके बल्लेबाज 18 ओवर में 180 रन बनाकर पवेलियन लाौट गए. सीरीज का दूसरा टी20 मैच रविवार (14 जनवरी) को खेला जाएगा. इस सीरीज को कवर करने गए पाकिस्तानी खेल पत्रकार एजाज बाखरी ने कहा कि पाकिस्तान के नए टी20 कप्तान शाहीन अफरीदी (Shaheen Afrdi) और बाबर आजम (Babar Azam) में बातचीत बंद है. सोशल मीडिया पर बाखरी का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें उन्होंने इन दोनों खिलाड़ियों के बारे में कहा कि दोनों के बीच मनमुटाव है जिसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन जका अशरफ (Zaka Ashraf) सुलझाने में फेल रहे हैं.
बल्लेबाजी में छाए अर्जुन तेंदुलकर, शतक के करीब पहुंचकर चूके, क्या दूसरे मैच में दिलाएंगे टीम को जीत?
Senior sports journalist Ejaz Bakhri says there’s no unity in the Pakistan team and Shaheen Afridi looked isolated in Auckland today
He blamed PCB chairman Zaka Ashraf for creating this mess! What’s happening in Pakistan cricket? #NZvsPAK pic.twitter.com/lGhMclWt1n
— Farid Khan (@_FaridKhan) January 12, 2024
अफरीदी पहले टी20 में बतौर कप्तान रहे फेल
एजाज बाखरी ने कहा, ‘ पाकिस्तानी खिलाड़ी एकजुट नहीं हैं. बतौर कप्तान शाहीन अफरीदी पहले मैच में बुरी तरह फेल रहे. जब उनके गेंदबाजों की कीवी बैटर्स धुनाई कर रहे थे तब उन्होंने टीम के किसी भी खिलाड़ी से सलाह मशविरा नहीं किया. शाहीन अफरीदी ने तब बाबर आजम को डीप मिडऑन पर तैनात किया था. मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने बात भी नहीं की. बाबर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रह चुके हैं और उनकी कप्तानी में पाक की टी20 टीम बेहतर प्रदर्शन कर चुकी है. लेकिन मुकाबले के दौरान बाबर और शाहीन अफरीदी के बीच कोई कॉर्डिनेशन नहीं था. अफरीदी उस समय घबराए हुए थे और अकेले पड़ गए थे.’
बाबर आजम ने पिछले साल कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था
बाबर आजम ने पिछले साल के अंत में पाकिस्तान की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान टीम भारत में आयोजित वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में असफल रही थी. बाखरी ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि जका अशरफ इस टीम के साथ क्या कर रहे हैं. उन्होंने कप्तान, कोच और प्लेयर बदल दी लेकिन टीम अभी भी जीत की पटरी पर लौटने में असफल रही है.’
.
Tags: Babar Azam, New Zealand vs Pakistan, Shaheen Afridi
FIRST PUBLISHED : January 13, 2024, 18:04 IST
[ad_2]
Source link