Home Breaking News Pakistan: चुनाव चिन्ह ‘बल्ला’ गंवाने के बाद पीटीआई ने कहा- अब स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव

Pakistan: चुनाव चिन्ह ‘बल्ला’ गंवाने के बाद पीटीआई ने कहा- अब स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव

0
Pakistan: चुनाव चिन्ह ‘बल्ला’ गंवाने के बाद पीटीआई ने कहा- अब स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव

[ad_1]

Imran Khan Party PTI loses iconic bat electoral symbol Pakistan elections

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल)
– फोटो : ANI

विस्तार


पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने शनिवार देर रात पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के आंतरिक चुनावों को अमान्य घोषित करते हुए पार्टी के चुनाव चिह्न ‘बल्ला’ को रद्द कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए पीटीआई के अली जफर ने कहा कि अदालत ने चुनाव चिन्ह छीन लिया है, लेकिन पार्टी अभी भी एक पंजीकृत इकाई है। अब हम सभी स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

सुप्रीम कोर्ट का बुरा फैसला

पीटीआई के अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर खान ने फैसले पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि पीटीआई और उसके समर्थकों के राजनीतिक अधिकारों का उल्लंघन किया गया है। निर्धारित समय से दो घंटे देरी से सुनाए गए फैसले के बारे में उन्होंने कहा, यह सुप्रीम कोर्ट का एक और बुरा फैसला है।

बता दें, पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने पेशावर हाईकोर्ट की दो सदस्यीय पीठ के फैसले को चुनौती दी थी, जिसने गत बुधवार को पीटीआई के चुनावों को वैध करार देते हुए ‘क्रिकेट बल्ले’ को उसके चुनाव चिन्ह के रूप में बहाल कर दिया था। शनिवार को मुख्य न्यायाधीश काजी फैज ईसा, न्यायमूर्ति मुहम्मद अली मजहर और न्यायमूर्ति मुसर्रत हिलाली की तीन सदस्यीय पीठ ने ईसीपी की याचिका पर सुनवाई की और सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसे शनिवार देर रात घोषित किया गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here