Home World Ram Mandir Pran Pratistha: मॉरिशस तक प्राण प्रतिष्ठा की धूम, 22 जनवरी को पूजा के लिए दिया जाएगा 2 घंटे का ब्रेक

Ram Mandir Pran Pratistha: मॉरिशस तक प्राण प्रतिष्ठा की धूम, 22 जनवरी को पूजा के लिए दिया जाएगा 2 घंटे का ब्रेक

0
Ram Mandir Pran Pratistha: मॉरिशस तक प्राण प्रतिष्ठा की धूम, 22 जनवरी को पूजा के लिए दिया जाएगा 2 घंटे का ब्रेक

[ad_1]

Ram Mandir Mauritius Special Break: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश ही नहीं, दुनियाभर के राम भक्तों में उत्साह है. 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है और अब सिर्फ 9 दिन ही बचे हैं. इस बीच, मॉरिशस से खबर आई है कि वहां 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने के लिए 2 घंटे का स्पेशल ब्रेक दिया जाएगा. मॉरिशस में काम करने वाले सनातनी 2 घंटे के लिए इस स्पेशल ब्रेक में पूजा-अर्चना आदि चीजें कर सकेंगे. मॉरिशस सरकार के इस फैसले से वहां रहने वाले हिंदू बहुत खुश हैं. और कह रहे हैं कि 550 साल जब प्रभु श्रीराम अपने मंदिर में विराजमान होंगे तो वो भी उस पल के साक्षी बनेंगे. स्पेशल ब्रेक में उत्सव मनाएंगे.

मॉरिशस सरकार ने दिया 2 घंटे का स्पेशल ब्रेक

बता दें कि मॉरिशस में हिंदू सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों ने सरकार से 22 जनवरी के दिन 2 घंटे का स्पेशल ब्रेक देने की मांग की थी. अब जब 2 घंटे का स्पेशल ब्रेक मिलने को मंजूरी मिल गई है तो मॉरिशस में रहने वाले हिंदू भी अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लाइव देख पाएंगे और उत्सव मना पाएंगे.

मॉरिशस वाले भी मनाएंगे प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव

मॉरिशस सरकार की तरफ से बयान जारी करके कहा गया कि कैबिनेट ने 22 जनवरी को 2 घंटे का स्पेशल ब्रेक देने को मंजूरी दे दी है. हिंदू आस्था फॉलो करने वाले कर्मचारियों के लिए 22 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 2 घंटे का ब्रेक होगा. इससे वह अयोध्या में हो रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और उत्सव में मॉरिशस में ही रहकर भाग ले पाएंगे.

मॉरिशस में 48.5 फीसदी हिंदू आबादी

गौरतलब है कि मॉरिशस में करीब 48.5 प्रतिशत लोग हिंदू हैं. मॉरिशस अफ्रीका महाद्वीप का अकेला ऐसा देश है, जहां हिंदू धर्म सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है. देश की आबादी के रेशियो के हिसाब से देखें तो भारत, नेपाल के बाद सबसे ज्यादा हिंदू मॉरिशस में ही रहते हैं.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here