Home Breaking News Weather Today: उत्तर भारत में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा गिरने से बढ़ी ठिठुरन, चार दिन और रहेगा सर्दी का सितम

Weather Today: उत्तर भारत में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा गिरने से बढ़ी ठिठुरन, चार दिन और रहेगा सर्दी का सितम

0
Weather Today: उत्तर भारत में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा गिरने से बढ़ी ठिठुरन, चार दिन और रहेगा सर्दी का सितम

[ad_1]

Weather Forecast Today Cold Wave in North India Temperature falls IMD prediction for winter season

शीतलहर का प्रकोप।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर भारत में ठंड ने इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर पश्चिम से पूर्वोत्तर भारत तक लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। न्यूनतम तापमान रोज गोता लगा रखा है। शनिवार को उत्तर भारत में ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान 3 से 7 डिग्री सेल्सियसा के बीच रहा। पंजाब लेकर पश्चिम बंगाल तक घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण उड़ानों और ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी चार दिन घने कोहरे और शीतलहर से राहत नहीं मिलने वाली है।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश के ज्यादातर, राजस्थान के कुछ और बिहार के इक्का-दुक्का क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री से कम रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस हरियाणा के नारनौल, दिल्ली के आयानगर और यूपी के कानपुर में दर्ज किया गया। दिल्ली में सीजन की सबसे सर्द सुबह रही और सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले शुक्रवार को 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था।

आज-कल यलो और ऑरेंज अलर्ट

पंजाब से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए रविवार और सोमवार को अधिक घने कोहरे का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार, उत्तर पश्चिम बंगाल, सिक्किम, राजस्थान, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिमी व पूर्वी यूपी में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here