[ad_1]

दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौसम और हवाओं की दिशा बदलने से राजधानी एक बार फिर से गैस चैंबर बन गई है। हवा की गति कम होने से स्मॉग की मोटी चादर छाई रही। रविवार सुबह से ही धुंध के साथ घना कोहरा के देखने को मिला। दोपहर में भी हल्की धूप खिली रही। रात में यह स्थिति और बिगड़ गई। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने परेशानी शुरू हो गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 447 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। यह शनिवार के मुकाबले 48 सूचकांक अधिक है। अधिकतर इलाकों में एक्यूआई अति गंभीर श्रेणी में रहा। तीन इलाकों में हवा बेहद खराब रही। दिल्ली की हवा समग्र रूप से गंभीर श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार तक यही स्थिति बनी रहेगी।
[ad_2]
Source link