Home Sports जायसवाल-दुबे ने टीम इंडिया को दिलाई आसान जीत, टी20 सीरीज पर भारत का कब्जा

जायसवाल-दुबे ने टीम इंडिया को दिलाई आसान जीत, टी20 सीरीज पर भारत का कब्जा

0
जायसवाल-दुबे ने टीम इंडिया को दिलाई आसान जीत, टी20 सीरीज पर भारत का कब्जा

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया. भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नायब की शानदार पारी की बदौलत अफगानिस्तान की टीम ने भारत के सामने 173 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसे टीम इंडिया ने आसानी से चेज कर लिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की टी20 सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है.

अफगानिस्तान के लिए ओपनिंग करने उतरे रहमानुल्लाह गुरबाज 9 गेंदों में 14 रन बना सके. इसके अलावा कप्तान इब्राहिम जादरान भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके. वह 10 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए. गुलबदीन नायब की शानदार पारी की बदौलत अफगानिस्तान की टीम ने भारत के सामने 173 रनों का लक्ष्य रखा था. अर्शदीप सिंह की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली. उन्होंने कुल 3 विकेट लिए.

हाय रे किस्मत… रोहित शर्मा दूसरे टी20 में भी शून्य पर पवेलियन लौटे, बना डाला शर्मनाक रिकॉर्ड

रोहित शर्मा अपना 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए 0 पर आउट हो गए. पहले मैच में भी उनके साथ ऐसा ही हुआ था. उनके साथ ओपनिंग करने उतरे यशस्वी जायसवाल की ओर से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली. उन्होंने अर्धशतक जड़ा. 34 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली. वहीं, विराट कोहली अच्छी बैटिंग कर रहे थे. लेकिन पारी को आगे नहीं बढ़ा सके. वह 16 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए.

जब सचिन तेंदुलकर ने गावस्कर, कपिल देव और सहवाग को दिखाया आईना, बोले- ब्लैंक चेक मिल रहा था, फिर…

इसके बाद शिवम दुबे ने टीम इंडिया के लिए खतरनाक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. उनके बल्ले से भी एक शानदार अर्धशतक देखने को मिला. जितेश शर्मा दूसरे मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर सके. वहीं, रिंकू सिंह ने अंत में 8 गेंदो में 8 रनों की पारी खेली.

Tags: India vs Afghanistan, Shivam Dube, Team india, Yashasvi Jaiswal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here