Home Sports सीरीज सील करने उतरेगी टीम इंडिया… अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा टी20 आज

सीरीज सील करने उतरेगी टीम इंडिया… अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा टी20 आज

0
सीरीज सील करने उतरेगी टीम इंडिया… अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा टी20 आज

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारतीय टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से आगे है
टीम इंडिया ने मोहाली टी20 में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया था
इंदौर टी20 में भारतीय टीम में विराट कोहली की वापसी हो रही है

नई दिल्ली. मोहाली टी20 जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की निगाह इंदौर फतह करने के साथ ही सीरीज पर कब्जा करने की होगी. रोहित शर्मा एंड कंपनी पहला टी20 जीतकर 3 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से आगे है. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज का दूसरा टी20 मैच इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाह 7:00 से होगा. पहला मैच 6 विकेट से हारने वाले अफगान लड़ाके इस मुकाबले को जीतकर सीरीज जीवित रखना चाहेंगे. दोनों टीमें पहली बार किसी द्विपक्षीय टी20 सीरीज में आमने सामने हैं.

भारत की प्लेइंग इलेवन में विराट कोहली (Virat Kohli) की वापसी होगी. विराट मोहाली टी20 से निजी कारणों से बाहर हो गए थे. लेकिन अब कोहली दूसरे टी20 के लिए इंदौर पहुंच गए हैं. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली की 14 महीने बाद टी20 टीम में वापसी हुई है. मोहाली में हाड़ कंपा देने वाल सर्दी थी लेकिन इंदौर में मौसम शानदार है. भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाड़ियों ने मैच की पूर्व संध्या पर होलकर स्टेडियम में जमकर नेट्स प्रैक्टिस की.

‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना…’ युवराज सिंह ने विराट- रोहित की टी20 में वापसी पर क्यों कहा ऐसा

सूर्यकुमार ने जहां 30 दिन पहले जड़ा था शतक…वहां इस बैटर ने SKY से भी तेज जड़ दी सेंचुरी, मुंह छिपाते नजर आए गेंदबाज

टीम इंडिया ने यहां 2 टी20 जीते हैं
इस वेन्यू पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड छोटे फॉर्मेट में बढ़िया हैं. टीम इंडिया को 3 में से दो मैचों में जीत मिली है. भारत का आगामी टी20 विश्व कप से पहले यह आखिरी टी20 सीरीज है. भारत के लिहाज से कोहली का 14 महीने बाद टी20 में वापस आना अहम है. विराट के लिए लंबे फॉर्मेट से छोटे फॉर्मेट में खुद को ढालना चुनौतीपूर्ण होगा. हालांकि दूसरे टी20 से पहले वह नेट्स में शानदार लय में दिखे. उन्होंने लंबे समय तक प्रैक्टिस की.

तिलक वर्मा बाहर होंगे या अंदर?
विराट कोहली के अलावा यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट तिलक वर्मा को अंतिम एकादश में बरकरार रखती है या नहीं. पिछले साल इस लेफ्ट हैंड बैटर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 39, 51 और 49 रन की पारी खेली थी. हालांकि 13 पारियों में वह सिर्फ एक हाफ सेंचुरी जड़ पाए हैं. मोहाली में शिवम दुबे में मैच विनिंग पारी खेली थी. वह एक बार फिर गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अहम साबित हो सकते हैं. इसी तरह जितेश शर्मा अक्षर पटेल और रिंकू सिंह से उम्मीदें होंगी. अक्षर पटेल को कैसे भुलाया जा सकता है जिन्होंने पहले टी20 मे शुरुआती सफलताएं दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.

Tags: IND vs AFG, India vs Afghanistan, Rohit sharma, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here