Home Sports हार्दिक पंड्या की जगह खाने को तैयार खूंखार खिलाड़ी, धोनी से मिल रही ट्रेनिंग

हार्दिक पंड्या की जगह खाने को तैयार खूंखार खिलाड़ी, धोनी से मिल रही ट्रेनिंग

0
हार्दिक पंड्या की जगह खाने को तैयार खूंखार खिलाड़ी, धोनी से मिल रही ट्रेनिंग

[ad_1]

इंदौर. भारत आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए टीम तैयार करने में जुट चुका है. इस मेगा टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम के पास एक मात्र अफगानिस्तान टी20 सीरीज है. इसमें भी सिर्फ 2 ही मुकाबलों का खेला जाना बाकी है. इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग में किए गए प्रदर्शन पर चयनकर्ता खिलाड़ियों का चयन करेंगे. महेंद्र सिंह धोनी से ट्रेनिंग लेकर निखरे ऑलराउंडर ने टीम इंडिया में जबरदस्त वापसी कर हार्दिक पंड्या की जगह खतरे में डाल दी है.

ऑलराउंडर शिवम दुबे ने शनिवार को कहा कि इस साल जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की तैयारियों में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. यह खिलाड़ी  इस वक्त महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा है. दिग्गज कप्तान के साथ खेलने के बाद ही दोबारा उनकी टीम इंडिया में वापसी संभव हुई. पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद भारत ने केवल चार टी20 मैच खेले हैं. जून में वैश्विक आयोजन से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ इस प्रारूप में दो और मैच खेले जाने हैं.

दुबे ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले कहा, ‘‘यह (आईपीएल) हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि केवल दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच बचे हैं. आईपीएल एक बड़ा मंच है और आप इसमें अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो आपको राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने का मौका मिलता है. टीम की योजना और संयोजन पर काम हो रहा है. हम जितना अधिक टी20 खेलेंगे, उतना ही इसे बेहतर ढंग से समझ पाएंगे.’’

दुबे खुद भी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने की दौड़ में बने हुए हैं. उन्होंने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह बहुत आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं और अपना ध्यान आने वाले मैचों पर दे रहे है. उन्होंने कहा, ‘‘टीम में खेलने वाले किसी भी खिलाड़ी का लक्ष्य विश्व कप खेलना होता है. मेरे मन में विश्व कप खेलना निश्चित रूप से है, लेकिन यह अभी बहुत दूर है. अभी, मेरा लक्ष्य कल के मैच में अच्छा करना है. पिछले मैच में मैंने अच्छा प्रदर्शन था और अब अगले मैच में उससे भी बेहतर प्रदर्शन करने का लक्ष्य है।

दुबे ने सीरीज के पहले मैच में हरफनमौला प्रदर्शन से मैन ऑफ द मैच हासिल किया था. उन्होंने नौ रन देकर एक विकेट चटकाने के साथ 40 गेंद में नाबाद 60 रन की पारी खेल भारत को जीत दिलाई थी.

Tags: Hardik Pandya, Icc T20 world cup, India vs Afghanistan, Shivam Dube, T20 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here