[ad_1]
राहुल दवे/इंदौर: एमपी के इंदौर में भारतीय क्रिकेट टीम ने अनेक रिकॉर्ड बनाए हैं. इनमें एक रिकार्ड यह भी है कि यहां वनडे और टी-20 में खेला गया हर दूसरा मुकाबला भारत ने जीता है. उम्मीद है कि भारतीय टीम इस रिकॉर्ड को कायम रखने के इरादे से इस बार भी मैदान में उतरेगी. शुक्रवार को दोनों टीमों के खिलाड़ी इंदौर पहुंचे. यहां कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें होटल ले जाया गया.
भारत-अफगानिस्तान के बीच 14 जनवरी यानी संडे को को होलकर स्टेडियम में होने वाले टी-20 सीरीज का दूसरा मैच होगा. इसके लिए दोनों देश की टीमें शुक्रवार को इंदौर पहुंच चुकी हैं. दोनों ही टीमें मोहाली से चार्टर्ड प्लेन से इंदौर आईं. खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा के बीच इंदौर एयरपोर्ट से सीधे होटल ले जाया गया. सीरीज का पहला मैच मोहाली में गुरुवार को खेला गया था. इसमें भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी. वहीं सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा.
सभी के खेलने की उम्मीद
इंदौर के होलकर स्टेडियम का रिकॉर्ड रहा है कि यहां पर भारतीय टीम द्वारा खेला गया वनडे और टी20 सीरीज का हर दूसरा मुकाबला भारत ने जीता है. अफगानिस्तान को देखते हुए भारतीय टीम यह रिकॉर्ड कायम रख सकती है. मैच में सभी बड़े खिलाड़ियों के खेलने की उम्मीद है. हालांकि, अफगानिस्तान के स्टार ऑल राउंडर राशिद खान इस सीरीज से बाहर हो गए हैं.
यह खिलाड़ी पहुंचे
इंदौर में शुक्रवार को रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा सहित अन्य खिलाड़ी पहुंचे हैं. इन सभी खिलाडिय़ों की सुरक्षा के चलते होटल के बाहर भी पुलिस बल तैनात किया गय है. वहीं स्टेडियम के आसपास और अंदर भी पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं.
.
Tags: Cricket news, Indore news, Local18, T20
FIRST PUBLISHED : January 14, 2024, 08:01 IST
[ad_2]
Source link