[ad_1]

Mohamed Muizzu
– फोटो : Social Media
भारत के साथ कूटनीतिक तनाव से नाराज मालदीव के आम लोगों ने अपने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को आइना दिखाने का काम किया है। माले मेयर पद के लिए हुए चुनाव में भारत समर्थक मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) ने बड़ी जीत हासिल की है। माले मेयर का पद मुइज्जू के इस्तीफे के बाद ही खाली हुआ था। उन्होंने पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए यह पद छोड़ दिया था।
पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद सोलिह की पार्टी एमडीपी के प्रत्याशी आदम अजीम मेयर चुने गए हैं। मालदीव मीडिया ने अजीम की जीत को बड़े अंतर से जीत और लैंड्सलाइड करार दिया है। मालदीव के सन ऑनलाइन न्यूज पोर्टल के मुताबिक, सोलिह को राष्ट्रपति चुनाव में मुइज्जू से हार मिली थी।
[ad_2]
Source link