Home Breaking News Prakhar Chaturvedi: कर्नाटक के बल्लेबाज ने खेली ब्रायन लारा जैसी पारी, कूच बिहार ट्रॉफी में रच दिया इतिहास

Prakhar Chaturvedi: कर्नाटक के बल्लेबाज ने खेली ब्रायन लारा जैसी पारी, कूच बिहार ट्रॉफी में रच दिया इतिहास

0

[ad_1]

prakhar chaturvedi slams 404 runs cooch behar trophy final karnataka vs mumbai People remembered Brian Lara

प्रखर चतुर्वेदी
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट कूच बिहार ट्रॉफी में कर्नाटक के बल्लेबाज प्रखर चतुर्वेदी ने इतिहास रच दिया। उन्होंने इस अंडर-19 प्रतियोगिता के फाइनल में मुंबई के खिलाफ नाबाद 404 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 400 रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। प्रखर की बल्लेबाजी देखकर सबको लारा की याद आ घई। 

प्रखर ने कर्नाटक के लिए पारी की शुरुआत की और पारी घोषित करने तक नाबाद रहे। उन्होंने 638 गेंदों का सामना करते हुए 46 चौके और तीन छक्के लगाए। वह कूच बिहार ट्रॉफी के फाइनल में एक पारी में 400 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। उनकी पारी के दम पर कर्नाटक ने अपनी पहली पारी 890 रन पर घोषित की। उसके बल्लेबाजों ने 223 ओवरों का सामना किया और टीम के आठ विकेट गिरे। प्रखर के 400 रन पूरे होते ही टीम ने पारी घोषित करने का फैसला लिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here